{"_id":"887c00c6-7db9-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"advani-says-pakistan-behind-hyderabad-blasts","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद धमाकों के पीछे पाक का हाथः आडवाणी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हैदराबाद धमाकों के पीछे पाक का हाथः आडवाणी
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 23 Feb 2013 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने हैदराबाद बम धमाकों के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पड़ोसी मुल्क भारत के खिलाफ छद्म युद्ध में शामिल है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा कि पाकिस्तान बीते कुछ दशकों में हमारे देश के खिलाफ प्रत्यक्ष युद्ध छेड़कर सफल नहीं हुआ तो उसने अब छद्म युद्ध शुरू कर दिया है। पड़ोसी मुल्क ने भारत में समस्या उत्पन्न करने के लिए आतंकवाद का सहारा लिया है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि हैदराबाद बम धमाकों में पाकिस्तान का हाथ है।
विज्ञापन
आडवाणी ने कहा कि पाकिस्तान को वाजपेयी और मुशर्रफ की मुलाकात के दौरान हुई उस प्रतिबद्धता का पालन करना चाहिए, जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिए अपनी सरजमीं के इस्तेमाल की अनुमति नहीं देगा। पाकिस्तान हैदराबाद बम धमाकों से अपना पल्ला नहीं झाड़ सकता है।
विज्ञापन
इधर आंध्र प्रदेश सरकार ने हैदराबाद ब्लास्ट में अहम सुराग मिलने का दावा किया है। हालांकि इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। आतंकियों का पता लगाने के लिए 15 विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस ने भी हैदराबाद विस्फोटों के दो बार शिकार बने अब्दुल वासे मिर्जा से पूछताछ की है। हालांकि पुलिस ने कहा कि उसे मिर्जा पर संदेह नहीं है।
धमाकों के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस को और जानकारी की उम्मीद है। पुलिस हैदराबाद की जेल में बंद आरोपियों से भी पूछताछ कर रही है।