फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   advani resign from bjp

जानिए, आडवाणी के इस्तीफे के बाद कब, क्या हुआ

Mon, 10 Jun 2013 09:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 10 Jun 2013 09:36 PM IST
विज्ञापन
advani resign from bjp

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के संसदीय बोर्ड से इस्तीफे के बाद पार्टी में भूचाल सा आ गया है।

विज्ञापन


लालकृष्ण आडवाणी के इस्तीफे के बाद उनके घर पार्टी के बड़े नेता पहुंचने शुरू हो गए और उनको मनाने की कवायद तेज हो गई।

इस्तीफे के बाद कब, क्या हुआ
9:20 बजे:- भाजपा के चार वरिष्ठ नेता आडवाणी को मनाने उनके घर के लिए निकले।

9:10 बजे:- भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा, 'संसदीय बोर्ड ने सर्वसम्मति से लालकृष्ण आडवाणी का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। आडवाणी पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता हैं। भाजपा को लालकृष्ण आडवाणी की जरूरत है।'
विज्ञापन


8:55 बजे:- भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म हुई।

7:25 बजे:- सुषमा स्वराज भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के घर पहुंची।

7:00 बजे:- नरेंद्र मोदी ने राजनाथ सिंह से फोन पर बात की। मोदी ने ट्वीट किया, 'इतने कम समय में दिल्ली पहुंचना मुश्किल है। संसदीय बोर्ड की बैठक में जो भी फैसला होगा, मुझे मंजूर होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


6:50 बजे:- भाजपा प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे।

6:40 बजे:- नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'आडवाणी जी से फोन पर विस्तार से बात हुई, उनसे निर्णय बदलने के लिये मैंने आग्रह किया| मुझे आशा है कि वो लाखों कार्यकर्ताओं को निराश नहीं करेंगे।'


6:00 बजे:- 7 बजे भाजपा संसदीय दल की बैठक। बैठक में लालकृष्ण आडवाणी के अचानक दिए इस्तीफे पर चर्चा होगी।

4:50 बजे:- विनय कटियार का बयान, 'आडवाणी जी का इस्तीफा दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें मनाने की कोशिश होनी चाहिए।'

4:35 बजे:- भाजपा नेता कल्याण सिंह ने कहा, 'पार्टी नेताओं को आडवाणी से बात करनी चाहिए। उनकी शिकायतें सुनकर उन्हें मनाना चाहिए।'

4:25 बजे:- अरुण जेटली और वेंकैया नायडू भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के घर पहुंचे।

4:15 बजे:- शिवसेना का बयान, 'आडवाणी देश के बड़े नेता हैं। उन्हें मनाना चाहिए।'

4:00 बजे:- भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, 'सब कुछ ठीक हो जाएगा।'

3:45 बजे:- भाजपा नेता उमा भारती ने कहा, 'आडवाणी जी पार्टी के मेहनती और वरिष्ठ नेता हैं। मैं उनसे कहूंगी कि हम उनके बिना नहीं रह सकते। मुझे पूरी उम्मीद है मेरी बड़ी बहन सुषमा स्वराज आडवाणी जी को मना लेंगी। आडवाणी जी बड़े दिल के नेता हैं। मैं अभी निकलने में असमर्थ हूं। आज रात को ट्रेन से दिल्ली के लिए निकलूंगी। मोदी आडवाणी जी के पुत्र समान हैं।'

3:20 बजे:- भाजपा के मीडिया प्रभारी श्रीकांत ने कहा, 'लालकृष्ण आडवाणी को हर कीमत पर मना लेंगे।'

3:20 बजे:- राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी का इस्तीफा दुर्भाग्यपूर्ण है।

3:10 बजे:- राजनाथ सिंह ने आरएसएस और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की।

3:10 बजे:- राजनाथ सिंह ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की।

3:05 बजे:- भाजपा नेता बलबीर पुंज और वीके मल्होत्रा आडवाणी के घर पहुंचे।

3:00 बजे:- लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने कहा, 'आडवाणी जी के इस्तीफे से हैरान हूं। हम लालकृष्ण आडवाणी जी को हर हाल में मना लेंगे।'

2:50 बजे:- भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने लालकृष्ण आडवाणी को चिट्ठी लिखी। चिट्ठी में आडवाणी का इस्तीफा अस्वीकार करने की बात लिखी।

2:40 बजे:- भाजपा नेता अनंत कुमार लालकृष्ण आडवाणी के घर पहुंचे।

2:30 बजे:- शरद यादव ने कहा, 'एनडीए में हम अटल जी और आडवाणी के साथ ही जुड़े थे। उन दोनों के सामने ही सारे समझौत किए थे। अब जब ये दोनों नहीं हैं तो हमें देखना होगा कि आगे की राह क्या है। हम गठबंधन पर अब नए सिरे से विचार करेंगे।'

2:00 बजे:- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed