फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Advani, Ramdev may get Padma Vibhushan awards

आडवाणी, रामदेव को 'गिफ्ट' देगी मोदी सरकार

Tue, 06 Jan 2015 06:40 PM IST
Updated Tue, 06 Jan 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
Advani, Ramdev may get Padma Vibhushan awards

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न देने के बाद मोदी सरकार एक और बड़ा फैसला ले सकती है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि केंद्र सरकार पूर्व उपप्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित करने पर विचार कर रही है।

पद्म विभूषण पुरस्कार देश का दूसरा बड़ा नागरिक सम्मान है। इकॉनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के अनुसार बाबा रामदेव को भी पद्म पुरस्कार दिया जा सकता है।

आपको बता दें 24 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी और महामना मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने का ऐलान किया गया था।

रामदेव को भी पद्म पुरस्कार!

Advani, Ramdev may get Padma Vibhushan awards

अखबार ने सरकारी सूत्रों के हवाले से कहा है कि योगगुरु बाबा रामदेव और वेदों के जानकार प्रोफेसर डेविड फ्रॉले को भी पद्म पुरस्कार दिया जा सकता है।

जिस तरह से विशेष परिस्थितियों में खेल मंत्रालय ने बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को पद्म भूषण के लिए नामांकित किया, जबकि इन पुरस्कारों के लिए नामांकन भेजने की आखिरी तारीख 15 सितंबर रखी गई थी।

इस पर गृह मंत्रालय के अधिकारियों साफ किया है कि उनका नामांकन सेलेक्शन कमेटी की ओर से अवॉर्ड कमेटी को पहले ही भेजा गया था।

इस मामले में कमेटी ने साफ किया कि नेहवाल को साल 2010 में पद्मश्री अवॉर्ड दिया गया था। दूसरे पद्म पुरस्कार के लिए पांच साल का समय होना चाहिए। लेकिन सायना नेहवाल के मामले में विशेष परिस्थितियों के मद्देनजर नामांकन भेजा गया।

आपको बता दें कि सायना नेहवाल ने पद्म पुरस्कारों को लेकर सवाल उठाए थे। जिसके बाद खेल मंत्रालय ने सायना का नामांकन भेजा। हालांकि चयन समिति ने अगस्त में ही भेजी गई अपनी लिस्ट में सायना का नाम प्रस्तावित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed