फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   advani-joshi have not place in bjp parliament board

अमित शाह ने की आडवाणी, जोशी की छुट्टी

Wed, 27 Aug 2014 01:19 AM IST
Updated Wed, 27 Aug 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
advani-joshi have not place in bjp parliament board

भारतीय जनता पार्टी ने अपने संसदीय बोर्ड अध्यक्ष का चुनाव कर लिया है। भाजपा के नए संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष अमित शाह होंगे। संसदीय बोर्ड में सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, वैंकेया नायडू, अनंत कुमार, नितिन गडकरी बने रहेंगे।

विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान और जेपी नड्डा को संसदीय बोर्ड में नए सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। गौरतलब है कि अमित शाह ही भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन


वहीं पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व मानव संसाधन मंत्री मुरली मनोहर जोशी को संसदीय बोर्ड में जगह नहीं मिली है। इन दोनों वरिष्ठों को नए बनाए गए मार्गदर्शक मंडल का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले थावर सिंह गहलोत और अनंत कुमार को संसदीय बोर्ड से बाहर निकालने की बाते सामने आ रही थी। पर दोनों को ही संसदीय बोर्ड में जगह बरकरार रखी गई है।

संघ का रिटायरमेंट प्लान किया लागू

advani-joshi have not place in bjp parliament board

जानकारों का मानना है कि लालकृष्‍ण्‍ा आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को संघ के रिटायरमेंट प्लान के तहत ही संसदीय बोर्ड में जगह नहीं दी गई है।

संघ के प्लान के ‌तहत 75 साल के लोगों को न तो कोई मंत्री का पद दिया जाए और न ही संसदीय बोर्ड भी जगह दी जाए।

पाटी सूत्रों के मुताबिक भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संसदीय बोर्ड में एक युवा टीम चाहते थे। सूत्रों के मुताबिक इन्हीं सब को ध्यान में रखकर नई टीम को बनाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने पांच सदस्यीय मागदर्शक मंडल बनाया है। भाजपा के मागदर्शक मंडल में नरेंद्र मोदी, लाल कृष्‍ण आडवाणी, अटल बिहारी वाजपेयी, मुरली मनोहर जोशी और राजनाथ सिंह इसके सदस्य होंगे।

अमित शाह की नई टीम

advani-joshi have not place in bjp parliament board

भाजपा ने अपने केंद्रीय संसदीय बोर्ड की घोषणा कर दी है। इस केंद्रीय बोर्ड में 12 सदस्य हैं। इन सदस्यों में अमित शाह (अध्यक्ष), नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अरूण जेटली, सुषमा स्वराज, एम. वैंकेया नायडू, नितिन गडकरी, अनंत कुमार, थावरचंद गेहलोत, शिवराज सिंह चौहान, जगत प्रकाश नड्डा, रामलाल है।

वहीं भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति में अमित शाह (अध्यक्ष), नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अरूण जेटली, सुषमा स्वराज, एम. वैंकेया नायडू, नितिन गडकरी, अनंत कुमार, थावरचंद गेहलोत, शिवराज सिंह चौहान, जगत प्रकाश नड्डा, रामलाल, जुएल ओराम, शाहनवाज हुसैन, विजया रहाटकर (पदेन) हैं।

भाजपा मार्गदर्शक मण्डल में अटल बिहारी वाजपेयी, नरेन्द्र मोदी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह का नाम शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed