फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   advani emotional on uma bharati statement

तारीफों के पुल बांध उमा ने आडवाणी को रुलाया

Mon, 07 Jan 2013 08:36 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Jan 2013 08:36 PM IST
विज्ञापन
advani emotional on uma bharati statement

गंगा की निर्मल व अविरल धारा के लिए मैदान में कूदी भाजपा नेता उमा भारती ने तारीफों के पुल बांध कर वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को लगभग रुला ही दिया। उमा ने आडवाणी की तुलना गंगा की निर्मल व अविरल धारा से की और समग्र गंगा अभियान का प्रेरक भी बताया।

विज्ञापन


खास बात यह है कि कभी आडवाणी से खुली बैठक में नाराज होकर ही उमा ने भाजपा छोड़ी थी लेकिन सोमवार को दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब में समग्र गंगा अभियान के पहले चरण के समापन के बाद आयोजित समारोह में मंच पर विराजमान आडवाणी अपनी तारीफ सुनकर भावुक हो गये। वे कई बार आंखें पोंछते देखे गये। बाद में उन्होंने माना कि वे भावुक हो गये थे। उन्होंने कहा कि अपनी तारीफ सुनकर वे भावुक हो जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष का महिला वर्ष के तौर पर मनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


इससे पहले उमा भारती के कहा कि कहा कि भारतीय राजनीति में आडवाणी जी का जीवन भी गंगा की तरह निर्मल व अविरल है। उन्होंने कहा कि जब वे भाजपा में नहीं थीं, तब गंगा को लेकर गंगोत्री में आयोजित समारोह में स्वामी चिदानंद उन्हें आडवाणी जी के साथ मंच पर ले गये थे। वास्तव में उसी दिन इस अभियान की नींव पड़ गई थी। उमा ने कहा कि इस अभियान को लेकर जब भी उन्होंने आडवाणी से मदद के लिए कहा तो निराश नहीं होना पड़ा। इसके अलावा मंच संचालक ने भी आडवाणी की तारीफों के पुल बांधे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed