{"_id":"29145a34-aab4-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"advani-copter-hovers-over-meeting-venue-as-pilot-fails-to-locate-helipad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाश में ही चक्कर लगाता रहा आडवाणी का हेलीकॉप्टर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आकाश में ही चक्कर लगाता रहा आडवाणी का हेलीकॉप्टर
रानाबेन्नौर (कर्नाटक)/एजेंसी
Updated Mon, 22 Apr 2013 12:22 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को कर्नाटक में एक चुनावी सभास्थल ले जा रहा हेलीकॉप्टर रविवार को आसमान में ही सात-आठ राउंड लगा दिए।
विज्ञापन
हुआ यूं कि पायलट को सभास्थल के नजदीक बने अस्थायी हेलीपैड की सही जानकारी नहीं मिल पाई थी।
पुलिस ने बताया कि बाद में हेलीकॉप्टर को कुमारापटनम में एक निजी कंपनी के स्थायी हेलीपैड में उतारा गया।
जहां से आडवाणी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष प्रहलाद जोशी सहित अन्य नेताओं के साथ कार से 18 किलोमीटर दूर सभास्थल के लिए रवाना हुए।
आडवाणी हवेरी जिला के रानाबेन्नौर में भाजपा के चुनावी अभियान की शुरुआत करने गए थे।
कर्नाटक में आगामी पांच मई को चुनाव होने हैं।