फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   advani camp angry with rajnath statement in usa

राजनाथ के बयान से आडवाणी कैंप नाराज

Tue, 23 Jul 2013 11:54 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 23 Jul 2013 11:54 AM IST
विज्ञापन
advani camp angry with rajnath statement in usa

अमेरिका दौरे पर गए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह की से नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान से पार्टी में फिर से आंतरिक कलह बढ़ने की आशंका है।

विज्ञापन


पार्टी का एक खेमा खासतौर पर लालकृष्ण आडवाणी कैंप इस बात से नाखुश है कि जो मुद्दा पार्टी के भीतर अभी तक पूरी तरह से सुलझा नहीं है उसे सात समंदर पार उठाया जा रहा है।
विज्ञापन


राजनाथ ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए मोदी को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बनने के संकेत देते हुए कहा था कि वे सबसे लोकप्रिय नेता हैं।

शिवराज की जन आशीर्वाद यात्रा से मोदी ‘आउट’
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अमेरिकी मीडिया को दिए राजनाथ के बयान से आडवाणी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू आदि नेता नाखुश हैं।


इन नेताओं का मानना है कि पार्टी फोरम में सुलझाई जाने वाली बात को अमेरिका में नहीं बोलना चाहिए था। मोदी को भले ही चुनाव अभियान समिति का चेयरमैन घोषित कर दिया गया हो, लेकिन प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर भाजपा ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया है।

हालांकि भाजपा में दूसरा खेमा इसे राजनाथ की अमेरिका पर दबाव की राजनीति का हिस्सा मान रहा है। मोदी को भावी प्रधानमंत्री मान अमेरिकी प्रशासन उन्हें वीजा देने के लिए सहमत हो जाएगा।

वैसे विरोधियों की दलील है कि मोदी यदि पीएम बन जाते हैं तो अमेरिका खुद दौड़ा चला आएगा। उसे भारतीय बाजार में अपना माल भी बेचना है।

नरेंद्र मोदी को पीएम नहीं देखना चाहते अमर्त्य सेन

बहरहाल, भाजपा में राजनाथ के इस बयान पर बहस शुरू हो गई है। आडवाणी खेमा राजनाथ के अंग्रेजी संबंधी बयान से पहले से नाखुश है।

भाजपा का अंग्रेजी दां खेमे का मानना है कि किसी भाषा को लेकर ऐसे बयान देने से पार्टी को नुकसान ही होगा। राजनाथ ने अंग्रेजी को भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed