फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   advani came to india from pakistan to become pm says shakeel ahmad

'पीएम बनने पाकिस्तान से भारत आ गए आडवाणी'

Mon, 04 Feb 2013 03:30 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 04 Feb 2013 03:30 PM IST
विज्ञापन
advani came to india from pakistan to become pm says shakeel ahmad

कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा है कि भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी प्रधानमंत्री बनने के लालच में पाकिस्तान छोड़कर भारत आ गए। अहमद ने रविवार को सीकर की एक जनसभा में कहा कि यदि आडवाणी को हिंदुओं की इतनी ही चिंता थी तो पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं की सेवा करते ना कि भारत आकर प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते।

विज्ञापन


शकील अहमद ने कहा कि आडवाणी पाकिस्तान में पैदा ही नहीं हुए बल्कि उन्होंने बीए तक की शिक्षा वहीं प्राप्त की। उन्होंने कहा कि बीए पास करने के बाद आदमी को सोच-समझ हो जाती है। बीए पास करने के बाद आडवाणी के मन में इच्छा नहीं हुई कि हिंदू समाज की सेवा करें?
विज्ञापन


शकील अहमद के इस बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। भाजपा ने इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि कांग्रेस ये स्पष्ट करे कि वो शकील अहमद के बयान का समर्थन करती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि शकील अहमद ऐसा बयान देकर आखिर साबित क्या करना चाहते हैं? रविशंकर प्रसाद ने कहा कि खुद वर्तमान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल भी पाकिस्तान से आए थे। ऐसे में आडवाणी के बारे में ऐसा बयान देने का क्या मतलब है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed