{"_id":"7aeb14eb17fbde4cc3b6dc803f9ae3b6","slug":"advani-blog-on-manmohan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आडवाणी ने पीएम पर चलाया ब्लॉग बाण","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आडवाणी ने पीएम पर चलाया ब्लॉग बाण
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 17 Feb 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का कहना है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। लोकसभा में हाल ही में हुई मिर्च स्प्रे और इससे पहले कैश फॉर वोट की घटना का हवाला देते हुए आडवाणी ने यूपीए सरकार पर संसद की गरिमा को रसातल में पहुंचाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अपने रविवारीय ब्लॉग में आडवाणी ने यूपीए सरकार के दौरान हुए घोटालों का जिक्र करते हुए लिखा है कि मनमोहन सिंह ने अपने करीब दस साल के कार्यकाल में आजाद भारत की सर्वाधिक भ्रष्ट सरकार का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
उन्होंने लंबे अंतराल के बाद मनमोहन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने लिखा है कि मनमोहन अपने करीब एक दशक लंबे कार्यकाल में सबसे भ्रष्ट सरकार का नेतृत्व करने का रिकॉर्ड छोड़ जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने सदन की गरिमा के गिरने के लिए भी यूपीए सरकार के कुप्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने लिखा कि एक सदस्य ने काली मिर्च का स्प्रे कर दिया, आधे दर्जन मंत्री सदन में हंगामा करते देखे गए। सभी यह देखकर हतप्रभ थे कि यह सारा कुछ यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की मौजूदगी में हो रहा था।