{"_id":"20b117a8-d8ca-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"advani-aide-kulkarni-calls-modi-autocrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"आडवाणी के 'दाएं हाथ' ने मोदी को बताया तानाशाह","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आडवाणी के 'दाएं हाथ' ने मोदी को बताया तानाशाह
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 19 Jun 2013 04:04 PM IST
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी में खुद से ज्यादा तवज्जो देने से नाराज चल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की नाराजगी दूर होती दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन
अब आडवाणी के खासमखास सुधीर कुलकर्णी ने नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह पर शब्दबाणों से निशाना साधा है।
हिंदुस्तान टाइम्स में छपे एक खतनुमा लेख में कैश फॉर वोट मामले में जेल जा चुके सुधींद्र कुलकर्णी ने नरेंद्र मोदी को 'तानाशाह' तो राजनाथ सिंह को 'लोमड़ी' सी नीयत वाला बताया है।
विज्ञापन
2009 में आडवाणी के चुनावी अभियान का काम देखने वाले कुलकर्णी का कहना है कि पार्टी और संगठन की परवाह न करने वाला एक आत्मकेंद्रित नेता एकाएक सबसे अधिक ताकतवर बन गया है।
विज्ञापन
जबकि दूसरी ओर पार्टी को बनाने में बरसों लगाने वाले एक समर्पित नेता को किनारे लगा दिया गया है।
उनका कहना है कि नरेंद्र मोदी भाजपा में नए और मजबूत नेता के रूप में उभरे हैं, जिनमें पार्टी और संघ परिवार उत्सुकता से प्रधानमंत्री पद का अगला दावेदार देख रही है।
हालांकि भाजपा, संघ और इनके बाहर भी कई ऐसे नेता हैं जिनका मानना है कि मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते।
खुद के राज्य में ही उनके टीम वर्कर की तरह कार्य करने का सबूत नहीं है। ऐसे में उनसे किसी गठबंधन का प्रबंधन करने की उम्मीद कैसे की जा सकती है?
सुधींद्र कुलकर्णी ने राजनाथ सिंह को भी नहीं बख्शा। उनका कहना है कि लोमड़ी जैसे चालाक पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह किसी ज्योतिषी के बताए भुलावे में हैं कि मोदी एक दिन देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
हालांकि कुलकर्णी ने पीएम पद की दावेदारी के पक्ष में आडवाणी की बैटिंग करते हुए उन्हें 'गांधीवादी' और 'सुपरफिट' नेता बताया है।
कुलकर्णी आडवाणी के इस्तीफे को एक प्रेरणा के रूप में देखते हैं। उनका कहना है कि यह पार्टी के लिए एक तरह से एक चेतावनी है।
कुलकर्णी का कहना है कि अगर भाजपा को हाशिए पर जाने से रोकना है तो आडवाणी को उचित सम्मान देगा होगा।
उनका कहना है आडवाणी वर्तमान में सभी सक्रिय राजनेताओं में भविष्य की सरकार का नेतृत्व करने में सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।