फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Adult film Shooted by porn star during her Egyptian pyramids trip

मिस्र के पिरामिड पर पोर्न स्टार ने की शूटिंग, हड़कंप

Mon, 09 Mar 2015 03:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 09 Mar 2015 03:49 PM IST
विज्ञापन
Adult film Shooted by porn star during her Egyptian pyramids trip

विश्व के चुनिंदा अजूबों में से एक मिस्र के पिरामिड पर एक फिल्म की शूटिंग ने जांच अधिकारियों को परेशानी में डाल दिया है। एक पोर्न स्टार ने दावा किया है कि उसने मिस्र के पिरामिड पर यात्रा के दौरान एक ग्राफिक फिल्म में काम किया है।

विज्ञापन


पोर्न स्टार के दावे बाद ही जांच अधिकारी मामले की खोजबीन में जुट गए हैं। इस फिल्म की शूटिंग के कुछ हिस्से को एक राष्ट्रीय चैनल पर भी दिखाया गया जिसके बाद से ही लोगों में रोष है। इस वीडियों में एक पोर्न स्टार यहां के अलग अलग स्थानों पर अंग प्रदर्शन करती हुई दिख रही है।
विज्ञापन


दिखाए गए वीडियों में शूटिंग के बारे में दावा करने वाली पॉर्न स्टर पीले रंग का टॉप और तंग डेनिम जींस पहने हुए दिखाई गई है। वीडियो में दिखाया गया है कि इस पॉर्न स्टार ने अपनी यात्रा के दौरान कई बार अलग अलग स्थानों पर अपने क्लीवेज का प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि मिस्र के पिरामि़ड एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहां हर साल लाखों पर्यटक सैरसपाटे और मनोरंजन के लिए आते हैं।

गीजा के पिरामिड के सामने किया अंग प्रदर्शन

Adult film Shooted by porn star during her Egyptian pyramids trip

जानकारी के मुताबिक आरिटा नाम की इस पोर्न स्टार ने गीजा के पिरामिड के सामने कई बार अंग प्रदर्शन किया। मिस्र जैसे इस्लामिक देश में यह स्थान एक प्रतिष्ठित सांस्कृतिक स्थान माना जाता है।

रूस की नागरिक बताई जा रही आरिटा ने सेक्स सीन शूट करने से पहले यहां की तमाम जगहों का मुआयना किया। अपने साथी कोस्टार के साथ सेक्स सीन करने से पहले उन्होंने प्राचीन विश्व से इस अजूबे को करीने से देखा।

मिस्र के एक मंत्री ने बताया कि गीजा के पिरामिड के भीतर फिल्म के सेक्स सीन वाले हिस्से को अवैध तरीके से फिल्माया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि इन सैलानियों ने अपनी फिल्म के सीन को जिस स्थान पर फिल्माया है वहां जाना प्रतिबंधित है।

बताया जा रहा है कि ऐसे स्थानों पर काफी चुस्त सुरक्षा होती है। ऐसे में इस घटना के बाद सुरक्षा बलों के आला अधिकारियों के इस्तीफे की मांग जोर पकड़ने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed