फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   adult breastfeeding sparks fury in china

गरीब महिलाओं का दूध पीने पर चीन में बवाल

Mon, 08 Jul 2013 11:23 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 08 Jul 2013 11:23 AM IST
विज्ञापन
adult breastfeeding sparks fury in china

चीन के शेनझेन शहर में रईस वयस्कों ने ब्रेस्ट मिल्क पीने के लिए नर्स किराए पर रखनी शुरू की हैं। इस मुद्दे को लेकर इंटरनेट पर खूब लानत-मलानत हो रही है।

विज्ञापन


ऐसी नर्स किसी एजेंसी की ओर से मुहैया कराई जाती हैं, जो हाल में बच्चों को जन्म देने वाली उन गरीब महिलाओं की तलाश में रहती हैं, जिन्हें वित्तीय मदद की जरूरत होती है।
विज्ञापन


ऐसी महिलाओं को कुछ दिनों से लेकर हफ्तों तक इस तरह की सेवाएं देने पर 2 से 4 हजार डॉलर तक मिलते हैं।

वेट नर्स सप्लाई करने वाली एजेंसी जिनजिनयू के मालिक लिन जुन ने कहा, 'वयस्क सीधे स्तनपान कर सकते हैं या अगर उन्हें शर्म महसूस होती है, तो वह ब्रेस्ट पंप के जरिए ऐसा कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के कुछ लोग मानते हैं कि स्तनपान से कुछ विशेष न्यूट्रिशनल क्वालिटी मिलती है, जो सेहत के लिए काफी अच्छी होता है। खास तौर से उन लोगों के लिए, जिनकी हाल में सर्जरी हुई है।

चीनी वेब यूजर का कहना है कि न केवल यह अनैतिक है, बल्कि देश के रईसों का यह रुख महिलाओं को नजरअंदाज करने का सूचक भी है।

अपने ब्लॉग में काओ बाओयिन ने कहा, 'यह चीन की वह समस्या दिखाता है, जिसमें महिलाओं को कंज्यूमर गुड्स माना जाता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed