फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ADR released Figure

क्या चुनाव लड़ना वाकई इतना सस्ता है?

Wed, 22 Jan 2014 01:48 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 22 Jan 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
ADR released Figure

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रिटेक रिफॉर्म्स यानि कि ADR ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद एक आंकड़ा जारी किया है। इसके मुताबिक जो नेता इन राज्यों के सीएम बने हैं उन्होंने बेहद कम खर्च में चुनाव लड़ा। सवाल ये है कि क्या वाकई चुनाव लड़ना इतना सस्ता है?

विज्ञापन


ADR के मुताबिक राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे ने सबसे ज्यादा 10.61 लाख रुपये चुनाव में खर्च किए।

दूसरे नंबर पर रहे एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान जिन्होंने बुढ़नी से मात्र 10.10 लाख में और विदिशा से 9.77 लाख में चुनाव लड़ लिया।

छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह तीसरे नंबर पर रहे जिन्होंने चुनाव में मात्र 8.16 लाख खर्च किए।

मिजोरम के सीएम लाल थनावला ने 3.50 लाख में चुनाव लड़ लिया जबकि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 3.99 लाख में चुनाव लड़ लिया।

जब ये सवाल उठाया जाता है कि लोकतंत्र अब नोटतंत्र में बदल गया है, ऐसे में ये आंकड़ा चौंकाने वाला है। अंत में सवाल जनता से कि क्या आपको भी लगता है चुनाव लड़ना इतना सस्ता है?
विज्ञापन


ADR
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed