फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ADR and MEW report on Candidates of Maharashtra Election 2014

यूपी, बिहार के बाद अब महाराष्ट्र में दागी

Mon, 13 Oct 2014 02:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 13 Oct 2014 02:36 PM IST
विज्ञापन
ADR and MEW report on Candidates of Maharashtra Election 2014

जब राजनीति में आपराधिक पृष्ठभूमि के नेताओं की बात होती है तो उत्तर प्रदेश और बिहार का उल्लेख होता है लेकिन अब महाराष्ट्र भी इस कड़ी का हिस्सा बन गया है। इसका ताजा उदाहरण महाराष्ट्र इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट है जिसमें महाराष्ट्र के 34 फीसदी उम्मीदवारों को दागी बताया गया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुल 2336 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं जिसमें से 798 उम्मीदवारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


महाराष्ट्र चुनाव में सुशासन का वादा कर चुनाव लड़ रही भाजपा, शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी और एमएनएस के 1318 उम्मीदवारों में से 640 उम्मीदवारों ने शपथपत्र में इसका खुलासा किया है। इनमें से 537 यानी 23 प्रतिशत उम्मीदवारों पर हत्या का प्रयास, अपहरण जैसे संगीन मामले दर्ज है। इसके अलावा राज्य के 156 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जिसे रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इन सीटों पर तीन से अधिक आपराधिक पृष्ठभूमि के उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन


दागी उम्मीदवारों में अधिकतर करोड़पति हैं। कुल 2336 उम्मीदवारों में 1095 यानी 47 प्रतिशत करोड़पति हैं जबकि 14 ऐसे उम्मीदवार हैं जिनके पास कोई संपत्ति नहीं है। इन सभी उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 4.56 करोड़ रुपये है जबकि सन 2009 के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.81 करोड़ रुपये थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत पवार ने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को धमकाया

ADR and MEW report on Candidates of Maharashtra Election 2014

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ जा रही है एनसीपी नेताओं का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। उनकी जुबान फिसलने लगी है और वे प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को धमकी देने लगे हैं। एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के भतीजे और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार राहुल कुल को धमकी दी है कि वह उन्हें ऐसा सबक सिखाएंगे कि दस पीढ़ी याद रखेगी।

राहुल कुल भाजपा गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय समाज पार्टी से पुणे के नजदीक दौंड विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। अजीत पवार कई बार बयानबाजी के चक्कर में विवादों में घिर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने सूखाग्रस्त किसानों के पानी की समस्या पर बयान दिया था कि पानी नहीं है तो क्या ...(लघुशंका) करूं।

उससे पहले अजीत पवार पुणे के नजदीक खडगवासला में पिंपरी-चिंचवड के लिए पानी की पाइप डालने का विरोध कर रहे किसानों का बिजली-पानी कनेक्शन काटने की धमकी दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed