{"_id":"5fd5f526fb3fec44b846fc670d93a8bd","slug":"adnan-sami-passport-seize","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदनान सामी के विदेश जाने पर रोक","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अदनान सामी के विदेश जाने पर रोक
एजेंसी/मुंबई
Updated Fri, 20 Dec 2013 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी गायक अदनान सामी की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। पूर्व पत्नी सबा गलादारी की ओर से दायर किए गए एक मुकदमे के सिलसिले में कोर्ट ने सामी को अपना पासपोर्ट पुलिस के पास जमा करने को कहा है।
विज्ञापन
गलादरी ने अदनान पर प्रताड़ना का मुकदमा दायर किया है। जस्टिस आरपी सोंदरबालडोटा ने बुधवार को कहा कि उन्हें तुरंत अपना पासपोर्ट जांच अधिकारी के सामने जमा कर देना चाहिए।
विज्ञापन
सबा गलादरी ने शिकायत की थी हाई कोर्ट ने अदनान को 2009 में अग्रिम जमानत देते समय जो शर्तें रखी थीं उनका वो पूरी तरह पालन नहीं कर रहे हैं। हाई कोर्ट ने उन्हें दो जमानतदार पेश करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
अदनान ने दो जमानतदार पेश कर दिए थे। हालांकि जुलाई में दोनों ने कोर्ट से कह दिया कि वो अब इससे पीछे हटना चाहते हैं। दोनों को इसकी मंजूरी मिल गई।
सबा के वकील महेश जेठमलानी और इडिथ डे ने कहा कि कोर्ट के 2009 के आदेश का उल्लंघन हुआ है। अदनान ने हाल में कोर्ट से विदेश में शो करने के लिए देश छोड़ने की इजाजत मांगी थी।
इस पर कोर्ट ने उन्हें शो का ब्योरा देने के लिए कहा था। लेकिन वह इसे पेश नहीं कर सके। यह मामला कोर्ट में लंबित है और इस पर 23 दिसंबर को फैसला होगा।