{"_id":"5f8db144-5db3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"admit-injured-in-hospital-will-not-ask-any-questions","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल पहुंचाएं घायल को, नहीं होगा कोई सवाल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अस्पताल पहुंचाएं घायल को, नहीं होगा कोई सवाल
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2013 12:35 AM IST
विज्ञापन
अपनी छवि को बदलने के लिए दिल्ली पुलिस ने आम जनता से वादा किया है कि यदि कोई व्यक्ति किसी घायल को अस्पताल पहुंचाता है तो उससे कोई सवाल नहीं किया जाएगा। अस्पताल पहुंचाने वाले से उसकी पहचान भी नहीं पूछी जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने एक विज्ञापन ‘जब प्रत्येक सेकेंड कीमती हो, वहां सवाल नहीं...’ जारी कर अपने फैसले की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक घायलों की मदद करने वालों को अब जांच पड़ताल की जटिल प्रक्रियाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
पिछले दिनों दिल्ली गैंगरेप के बाद पीड़िता को समय पर चिकित्सा सुविधा न मिलने के चलते पुलिस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। दरअसल पुलिस के पचड़े के कारण ही लोग पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने से कतराते हैं। मदद करने वालों को कानूनी प्रक्रिया में घसीटे जाने पर खासी बहस छिड़ी है। ऐसे में पुलिस अब अपने रवैये में बदलाव को लेकर गंभीर दिख रही है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हर अस्पताल (निजी या सरकारी) को पुलिस के पहुंचने का इंतजार किए बिना पीड़ित का समय पर इलाज शुरू करना होगा। दरअसल मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने एक चैनल से बातचीत में दिल्ली पुलिस पर फिर से निशाना साधते हुए उसे संवेदनहीन बताया है। पुलिस की यह कवायद मुख्यमंत्री के आरोप पर सफाई के रूप में भी देखी जा रही है।