फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Admiral dk joshi resigned from his post

नेवी चीफ ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Thu, 27 Feb 2014 01:37 AM IST
Updated Thu, 27 Feb 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
Admiral dk joshi resigned from his post
लगातार हादसों से जूझ रही नौसेना की एक और पनडुब्बी आईएनएस सिंधुरत्न में बुधवार को बड़ी दुर्घटना हो गई। मुंबई तट के पास पनडुब्बी के अंदर हुए हादसे में सात नौसैनिक धुएं की चपेट में आने से गंभीर रूप से बीमार हो गए, जबकि दो अधिकारी लापता हैं।
विज्ञापन


पिछले सात महीनों में नौसेना के पोतों और पनडुब्बियों में र्हुई इस 10वीं दुर्घटना के बाद नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल डीके जोशी ने तत्काल इस्तीफा दे दिया, जिसे रक्षा मंत्रालय ने मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन


वाइस एडमिरल रॉबिन धवन को कार्यकारी नौसेना प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रक्षा मंत्रालय ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

पनडुब्बी हादसे के बाद द‌िया इस्तीफा

Admiral dk joshi resigned from his post

घटना बुधवार सुबह मुंबई तट से करीब 80 किमी दूर समुद्र में हुई। रूस निर्मित किलो श्रेणी की यह पनडुब्बी उस वक्त पानी के अंदर थी।

नौसेना के अधिकारियों के मुताबिक ऑपरेशनल ड्यूटी पर भेजे जाने से पहले पश्चिमी कमान के कमोडोर कमांडिंग सबमरीन इस पनडुब्बी का निरीक्षण कर रहे थे। तभी नौसैनिकों के तीन नंबर कंपार्टमेंट में अचानक धुआं भर गया।

आग बुझाने की आपातकालीन सेवा को तत्काल सक्रिय कर दिया गया और धुएं की चपेट में आए सात लोगों को हेलीकॉप्टर के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन दो अधिकारियों का कोई पता नहीं चल सका।

70 से अधिक अधिकारी थे पनडुब्बी में मौजूद

Admiral dk joshi resigned from his post

अधिकारियों ने बताया कि घटना के वक्त लापता अधिकारी या तो केबिन में या फिर किसी और जगह पर थे। आपातकालीन सेवा के सक्रिय होने के कारण विभिन्न केबिन और कंपार्टमेंट बंद हो गए। हादसे के वक्त पनडुब्बी में करीब 70 अधिकारी और नौसैनिक मौजूद थे।

नौसेना ने कहा कि बाकी सभी नौसैनिक सुरक्षित हैं। पनडुब्बी पर कोई हथियार मौजूद नहीं थे। हादसे में पनडुब्बी को कोई खास नुकसान नहीं हुआ है।

इसे बाद में पानी की सतह ले आया गया। रक्षा मंत्री एके एंटनी ने घटना की जानकारी राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी दी।

विज्ञापन

हाल ही में हुई थी मरम्मत

Admiral dk joshi resigned from his post

सिंधुरत्न को मरम्मत कर दिसंबर में ही नौसेना के हवाले किया गया था। ऑपरेशनल क्लियरेंस दिए जाने से पहले उसे बंदरगाह पर और समुद्र के भीतर दो परीक्षणों से गुजरना था। दुर्घटना के वक्त पनडुब्बी समुद्र में परीक्षण के दौर से गुजर रही थी।

माना जा रहा है कि पनडुब्बी के बैटरी कंपार्टमेंट में रिसाव के कारण हादसा हुआ। रक्षा मंत्री एके एंटनी ने हादसे की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed