फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   administration considered one death in Faizabad riot

प्रशासन ने माना फैजाबाद दंगे में हुई थी एक की मौत

Tue, 30 Oct 2012 12:35 AM IST
फैजाबाद/ब्यूरो
फैजाबाद/ब्यूरो Updated Tue, 30 Oct 2012 12:35 AM IST
विज्ञापन
administration considered one death in Faizabad riot

बुधवार को दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान फैजाबाद में हुए बवाल की रिपोर्ट आ गई है। प्रशासन की गोपनीय रिपोर्ट में लगभग पौने तीन सौ लोगों के घटना से प्रभावित होने का जिक्र है। प्रशासन इन घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत स्वीकार कर रहा है जबकि करोड़ों रुपये का नुकसान बताया गया है। पीड़ितों को अंतरिम सहायता के लिए रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो बुधवार और शुक्रवार को कुछ घंटों में ही करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। प्रशासन के फौरी (अंतरिम) सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में हिंसा और आगजनी में सर्वाधिक नुकसान सदर तहसील के फैजाबाद के शहरी क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि इस हिंसा और आगजनी की घटना में 94 लोग प्रभावित हुए। रिपोर्ट में प्रभावितों की संख्या के हिसाब से सबसे संवेदनशील सोहावल तहसील का भदरसा नगर पंचायत क्षेत्र रहा है। यहां की कई चरण की घटनाओं में कुल 127 लोग प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंसा की लपटें बीकापुर तहसील क्षेत्र के धुर ग्रामीण इलाके तक पहुंच गई थीं, इसके दर्जन भर गांव पहाड़पुर, हल्ले द्वारिका, बरावं, कोड़री, रुरुखास, उमरपुर बाजार, परमानंदपुर, गयासपुर, जलालपुर माफी, बबुरिहा कौंधा, पूरे बजाज, रामपुर भगन, तोरोमाफी, तेंदुआमाफी इसकी चपेट में आ गए। रुदौली तहसील क्षेत्र के कुछ क्षेत्रों में भी आगजनी की घटनायें हुईं। हालांकि अभी वहां से जिला प्रशासन को रिपोर्ट नहीं मिली है। किसी तरह इन क्षेत्रों में शांति बहाल हो सकी।

स्थिति इस कदर खतरनाक हो गई थी कि इसकी लपटें जिले की पांच में से चार तहसीलों तक फैल गई थी। प्रशासन की रिपोर्ट में इस हिंसा में एक व्यक्ति के मारे जाने की बात स्वीकार की गई है। सोहावल तहसील के भदरसा की हिंसा में इसकी मौत हुई। सोहावल तहसील से भेजी गई रिपोर्ट में इसे शामिल किया गया है।

सदर तहसील क्षेत्र के उपजिलाधिकारी आरएस यादव ने भी हिंसा और आगजनी में नुकसान की अंतरिम रिपोर्ट भेजे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शासन और जिलाधिकारी से स्वीकृति और निर्देश के मुताबिक अंतरिम सहायता प्रदान की जाएगी।

आज भी छह घंटे रहेगी ढील
सोमवार को प्रशासन ने फैजाबाद में कर्फ्यू में आम शहरियों को चार घंटे की ढील दी। हालात सामान्य रहने के चलते यह ढील दो घंटे और बढ़ाई गई। कर्फ्यू में ढील के दौरान रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीददारी के लिए लोगों का हुजूम सड़कों पर निकल पड़ा। शहर की सड़कें गुलजार हो गईं। दुकानों पर भीड़ देखी गई।


जिला प्रशासन ने मंगलवार को 10 बजे से चार बजे तक छह घंटे की ढील दिए जाने का फैसला लिया है। डीएम दीपक अग्रवाल ने बताया कि ढील के दौरान कहीं से किसी अप्रिय वारदात अथवा अफवाह की खबर नहीं रही, जिसके चलते मंगलवार को कर्फ्यू में छह घंटे की ढील का फैसला लिया गया है। ढील के दौरान शहरवासियों को मंडी समिति व पराग डेयरी के माध्यम से चावल, साग-सब्जी व दूध की आपूर्ति कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed