फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   adityanath targets mamta government.

आदित्यनाथ का ममता सरकार पर बड़ा हमला

Sun, 23 Nov 2014 08:36 PM IST
Updated Sun, 23 Nov 2014 08:36 PM IST
विज्ञापन
adityanath targets mamta government.

भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पश्चिम बंगाल आतंक का गढ़ बन गया है।

विज्ञापन


एक कार्यक्रम में शामिल होने कोलकाता पहुंचे आदित्यनाथ ने तृणमूल सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार वोट बैंक की खातिर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही है।

आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार के इस रवैये के चलते पश्चिम बंगाल में हूजी, सिमी और लश्कर जैसे कई आतंकी संगठनों ने अपनी पैठ बना ली है और बर्दवान धमाके से यह बात साबित होती है। आज पश्चिम बंगाल देश का सबसे असुरक्षित राज्य बन गया है।
विज्ञापन

'आतंक का गढ़ बन चुका है बंगाल'

adityanath targets mamta government.

आदित्यनाथ ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर होने वाले हमलों पर यहां कोई बात नहीं करता। लेकिन बांग्लादेश से अवैध रूप से आने वालों को तृणमूल सरकार का संरक्षण प्राप्त है। देश की सुरक्षा के लिए इसे रोका जाना जरूरी है।

योगी आदित्यनाथ ने केंद्र में रही कांग्रेस की पिछली सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक खास समुदाय को खुश करने के लिए देश के इतिहास और संस्कृति को बदलने की कोशिश की गई।

अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर आदित्यनाथ ने कहा कि इससे हिंदुओं का भावनात्मक जुड़ाव है और कानून के दायरे में रहते मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed