फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Adityanath slam opposition for JNU episode

‘सेक्युलरिज्म के नाम पर राष्ट्र से हो रहा खिलवाड़’

Sat, 13 Feb 2016 07:58 PM IST
Updated Sat, 13 Feb 2016 07:58 PM IST
विज्ञापन
Adityanath slam opposition for JNU episode

सांसद महंत आदित्यनाथ ने सेक्युलरिज्म के नाम पर राष्ट्र की सुरक्षा एवं संप्रभुता के साथ खिलवाड़ पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि जो लोग देश की सुरक्षा, संविधान और आस्था से खिलवाड़ कर रहे लोगों के साथ सख्ती से निपटने की जरूरत है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेक्युलरिज्म के नाम पर हिंदू और भारत विरोधी तत्वों को बेनकाब किया जाए। महंत आदित्यनाथ जेएनयू में अफजल के समर्थन में नारेबाजी पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जेएनयू में अफजल के समर्थन में छात्र यूनियन के नेतृत्व में जो घटना हुई, वह न केवल निंदनीय है, अपितु शर्मनाक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफजल के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाना देश द्रोह

Adityanath slam opposition for JNU episode

भारत सरकार के अनुदान पर चलने वाले किसी भी शिक्षण संस्थान में ऐसी घटना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि अफजल के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले तत्व न केवल देश द्रोह का कार्य कर रहे हैं, बल्कि आतंकवाद का समर्थन भी कर रहे हैं।

ऐसी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सांसद ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान में योग्य एवं राष्ट्रभक्त नागरिक पैदा होने चाहिए, पर जेएनयू जैसे संस्थान में जो हो रहा है, वह उसकी विश्वसनीयता पर सवाल है।

उन्होंने कहा कि इशरत जहां के बारे में हेडली का बयान देश की सेक्युलर राजनीति से पर्दा उठा देता है। साथ ही उसकी देश विरोधी गतिविधियों को भी उजागर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed