फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Adityanath increased difficulties in the case of hate speech.

मुश्किल में योगी, भड़काऊ भाषण पर नोटिस

Wed, 10 Sep 2014 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 10 Sep 2014 12:14 PM IST
विज्ञापन
Adityanath increased difficulties in the case of hate speech.

उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण मामले में चुनाव आयोग ने भाजपा नेता और सांसद योगी आदित्यनाथ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


आयोग ने प्रचार के दौरान उनके भाषणों की कुछ पंक्तियों को धार्मिक वैमनस्य बढ़ाने वाला और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए योगी से बुधवार को शाम छह बजे तक जवाब देने निर्देश दिया है।
विज्ञापन


राज्य में चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे योगी पर कई दलों ने धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की थी।

समाजवादी पार्टी ने तो योगी के चुनाव प्रचार पर रोक लगाने की मांग की थी। इसके अलावा गौतमबुद्घनगर के डीईओ ने बीते सोमवार को ही आयोग के समक्ष योगी की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी सांसद को कारण बताओ नोटिस

Adityanath increased difficulties in the case of hate speech.

आयोग ने अपने बयान में गौतमबुद्घनगर के डीईओ की ओर से उपलब्ध कराई गई योगी के भाषण की सीडी और प्रेस क्लिपिंग का हवाला देते हुए कहा है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि इससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है।

बीते सोमवार को भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि चुनाव प्रचार के दौरान योगी ने अपने भाषण से धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश की है।

आयोग ने योगी को भेजे कारण बताओ नोटिस में कहा है कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उनके भाषण से धार्मिक वैमनस्य को बढ़ावा मिला है। आयोग ने योगी से बुधवार को शाम छह बजे तक कारण बताओ नोटिस का जवाब मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed