फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Mahant Adityanath said All born in India are Hindu

महंत का जवाब, हिंदुस्तान में पैदा होने वाला हर बच्चा हिंदू

Tue, 06 Jan 2015 01:58 PM IST
Updated Tue, 06 Jan 2015 01:58 PM IST
विज्ञापन
Mahant Adityanath said All born in India are Hindu

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं सदर सांसद आदित्यनाथ ने हिंदुत्व और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्ष के नेताओं पर जमकर हमला बोला। कहा कि ओवैसी चाहे जो कहें पर यह जान लें कि हिंदुस्तान में पैदा होने वाला हर बच्चा हिंदू है।

विज्ञापन


वाड्रा के मामले में जो कुछ हो रहा है वह प्रक्रिया कांग्रेस के शासनकाल से ही चल रही है। भाजपा विद्वेष और पूर्वाग्रह में कार्य नहीं करती।

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सदर सांसद ने कहा कि आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी कहते हैं कि हर बच्चा जन्म से मुस्लिम पैदा होता है। उसके बाद अपने परिवार की मर्जी से दूसरे धर्म में चला जाता है।
विज्ञापन


असल मायने में घर वापसी मुस्लिमों की होती है। उन्होंने कहा कि ओवैसी पहले कोई बयान देते हैं और बाद में माफी मांग लेते हैं, पर यह सच्चाई जान लें कि हिंदुस्तान में पैदा होने वाला हर बच्चा हिंदू और भारतीय होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत ने कहा भारत में पैदा होने वाला हर बच्चा ‌हिंदू

Mahant Adityanath said All born in India are Hindu

वहीं उन्होंने कहा क‌ि औवशी की बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। वो हमेशा भावनाएं भड़काने का काम ही करते हैं। दूसरी फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा पर कहा कि वे रावण को राम से महान बताते हैं। लगता है मां-बाप ने गलती से उनका नाम राम गोपाल रख दिया उनका नाम तो रावण या कंस होना चाहिए था।

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कहते हैं कि राबर्ट वाड्रा के साथ बदले की भावना से कार्रवाई की जा रही है। भाजपा विद्वेष और पूर्वाग्रह से कोई कार्य नहीं करती।

कानून का उल्लंघन कर गलत तरीके से जिन लोगों ने संपत्ति अर्जित की है उन पर कार्रवाई स्वाभाविक है। राबर्ट वाड्रा के मामले में पहले से जांच चल रही है। कांग्रेस शासन काल में ही प्रशासनिक अफसरों ने जांच रिपोर्ट दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed