फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Aditya Murari'shand was paralyzed by the weight of the nails.

नाखूनों के वजन से हाथ को मार गया लकवा

Sat, 06 Dec 2014 12:47 PM IST
एजेंसी/कोलकाता
एजेंसी/कोलकाता Updated Sat, 06 Dec 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
Aditya Murari'shand was paralyzed by the weight of the nails.

पश्चिम बंगाल के जादवपुर निवासी 73 वर्षीय मुरारी आदित्य के बाएं हाथ को नाखूनों के वजन से लकवा मार गया है।

विज्ञापन


मुरारी 1982 में दुनिया में सबसे लंबे (180 इंच) नाखून रखने का रिकॉर्ड कायम करके गिनीज बुक में जगह बना चुके हैं। हालांकि बाद में उन्हें नाखूनों को काटना पड़ा था। उनके 120 इंच लंबे नाखूनों का वजन करीब आधा किलो है।

यह जानते हुए कि वह इस रिकॉर्ड को दोहरा नहीं सकते, उन्होंने 1986 में नाखूनों को फिर बढ़ाना शुरू कर दिया था। मुरारी का कहना है कि नाखूनों के बिना वह खुद को अधूरा महसूस करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने नाखूनों की देखभाल के लिए सरकारी नौकरी छोड़ दी थी, लेकिन शायद कुदरत को मुरारी के नाखून रास नहीं आ रहे हैं। उनका बायां हाथ काफी पतला और लकवाग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते मुरारी की उंगलियां और हाथ ने काम करना बंद कर दिया हैं। इन नाखूनों की सुरक्षा के खातिर उन्हें सोते, चलते और अन्य कार्य करते समय सावधानी भी बरतनी पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed