फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   additional solicitor general harin raval quits

हरेन रावल का अतिरिक्त महाधिवक्ता पद से इस्तीफा

Tue, 30 Apr 2013 09:11 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 30 Apr 2013 09:11 PM IST
विज्ञापन
additional solicitor general harin raval quits

कोलगेट मामले में सीबीआई स्टेटस रिपोर्ट को सरकार के साथ साझा न किए जाने का विवादास्पद बयान सुप्रीम कोर्ट में देने वाले अतिरिक्त महाधिवक्ता हरेन रावल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन


इस मुद्दे पर वह पहले अधिकारी हैं, जिन्होंने अपना पद छोड़ा है। कानून मंत्री अश्वनी कुमार को रावल ने अपना इस्तीफा सौंपा।

इस मसले पर उन्होंने कहा, 'मैंने आज कानून मंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।'

उनका यह इस्तीफा अटॉर्नी जनरल जीई वाहनवती को भेजे गए पत्र के ठीक एक दिन बाद आया है, जिसमें रावल ने कहा था कि उन्हें इस मामले में बलि का बकरा बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


साथ ही शीर्ष विधि अधिकारी पर कोल ब्लॉक आवंटन घोटाला मामले की सीबीआई जांच रिपोर्ट में हस्तक्षेप करने का आरोप भी लगाया गया था।

रावल ने कहा कि पत्र लिखने के मामले में उन्हें कोई अफसोस नहीं है, जिसमें कहा गया कि 6 मार्च की कानून मंत्री के साथ हुई बैठक में वाहनवती भी मौजूद थे। इस बैठक में ही जांच की स्टेटस रिपोर्ट के मसौदे की सामग्री को साझा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में रिपोर्ट की सामग्री को साझा किए जाने के सवाल पर रावल ने कहा, 'जी हां, मैं अटॉर्नी को भेजे गए पत्र में लिखे गए तथ्य पर कायम हूं।'

उन्होंने विधि अधिकारी के तौर पर मौका दिए जाने के लिए यूपीए-2 सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

रावल ने कहा कि उनका एएसजी पद का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा।

गौरतलब है कि उन्हें 4 जुलाई, 2009 को सरकार ने विधि अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed