{"_id":"ab365ed30b52f7ab5c59f60f3cacf10d","slug":"actress-johra-sahgal-no-more","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसिद्ध अदाकारा जोहरा सहगल का निधन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
प्रसिद्ध अदाकारा जोहरा सहगल का निधन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 11 Jul 2014 07:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते जमाने की मशहूर अदाकारा 102 वर्षीय जोहरा सहगल का दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में हृदय गति रूकने से निधन हो गया। तबियत बिगड़ने के बाद शुक्रवार सुबह मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शाम करीब साढ़े चार बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह 11 बजे लोदी रोड स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। जोहरा सहगल का जन्म 27 अप्रैल 1912 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुआ था।
जोहरा सहगल दक्षिण दिल्ली के मंदाकिनी अपार्टमेंट में परिजनों के साथ रहती थीं। उनकी तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी। उनकी मांसपेशियों में जकड़न के अलावा एक हाथ में रक्त प्रवाह भी रूक गया था। अदाकार जोहरा सहगल की बेटी किरण सहगल दिल्ली में उनके साथ ही रहती थीं।
विज्ञापन
उनका बेटा पवन सहगल वर्तमान में विदेश में है, उम्मीद है कि शुक्रवार को वे दिल्ली पहुंच जाएं। इसके बाद धार्मिक रीति रिवाज से जोहरा सहगल का अंतिम संस्कार लोदी रोड स्थित श्मशान घाट पर किया जायेगा।
विज्ञापन
फिल्मी कैरियर
वर्ष 1912 में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जन्मी जोहरा सहगल ने उदय शंकर के नृत्य दल में नृत्यांगना के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की थी। बाद में वह पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर से जुड़ गई और वहां उन्होंने कई नाटकों में दमदार अभिनय किया।
उन्होंने ख्वाजा अहमद अब्बास द्वारा निर्देशित धरती के लाल से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और बीच-बीच में उन्होंने कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई। 80 साल की उम्र के बाद भी उनमें वही चुस्ती फुर्ती और चपलता थी जो उदय शंकर के डांस दल के दौरान थी। उनकी यह विशेषता उनकी बातचीत और उनके अभिनय में भी दिखाई देती थी। उन्हें बॉलीवुड की ग्रैंड ओल्ड लेडी कहा जाता था। उन्हें अंतिम बार संजय लीला भंसाली की 2007 में रिलीज सांवरिया में देखा गया था।
इसके अलावा उन्होंने हम दिल दे चुके सनम, दिल से, मसाला, दिल्लगी, वीरा जारा और चीनी कम जैसी फिल्में भी कीं। पद्म श्री से सम्मानित जोहरा को 2010 में पद्म विभूषण प्रदान किया गया था। जोहरा के निधन पर अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा समेत कई बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियों ने शोक प्रकट किया।
जुटेंगे नामचीन हस्ती
अंतिम संस्कार में फिल्मी जगत, कला-संस्कृति और कर्द राजनेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। उनके निधन की खबर मिलने के बाद उनके रिश्तेदार, पड़ोसी और शुभचिंतक अस्पताल पहुंच गए। कई लोगों ने उनके घर वालों के फोन पर कॉल कर संवेदना व्यक्त की।