हेमा मालिनी का 20 साल पुराना सपना होगा पूरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री और मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी का 20 साल पुराना सपना साकार होने जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें मुंबई पश्चिम उपनगर अंधेरी में दो हजार वर्गमीटर जमीन आवंटित कर दी है।
इस जमीन पर हेमा के नाट्यविहार कला केंद्र चैरिटी ट्रस्ट की ओर से कला केंद्र भवन का निर्माण किया जाएगा। वहीं, इस बहाने विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।
हेमा मालिनी मुंबई में कला केंद्र भवन निर्माण के लिए 1996 से जमीन की मांग कर रही थी, लेकिन राज्य सरकार ने उनके प्रस्ताव पर कभी गंभीरता से विचार नहीं किया। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद हेमा मालिनी ने एक बार फिर भूखंड पाने के लिए प्रयास शुरू किए।
इसको लेकर कुछ दिन पहले उन्होंने राजस्व मंत्री एकनाथ खड़से से मुलाकात की थी। इस बार उनकी मांग को सरकार ने न सिर्फ गंभीरता से लिया, बल्कि अंधेरी के आंबिवली में स्थित दो हजार वर्गमीटर की जमीन देने को लेकर मंजूरी भी दे दी।
महाराष्ट्र सरकार ने दी मंजूरी
वहीं, एनसीपी नेता सचिन अहिर ने हेमा को जमीन देने के बहाने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जितनी तेजी से हेमा को जमीन आवंटित की गई है, सरकार उतनी तेजी से मिल वर्करों को भी जमीन आवंटन करे।
उन्होंने बताया कि कांदिवली में लगी आग के पीड़ित अभी भी पुनर्वास का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि भाजपा सिर्फ अपने लोगों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है।