फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   actress geetika uploaded molestation video

तेजपाल कांड से हिम्मत पाकर एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Sat, 22 Feb 2014 05:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Feb 2014 05:01 PM IST
विज्ञापन
actress geetika uploaded molestation video

‘जॉली एलएलबी’ जैसी फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर को थप्पड़ मारते हुए वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करने वाली अभिनेत्री गीतिका त्यागी ने कहा है कि उन्हें तरुण तेजपाल कांड से यह हिम्मत मिली।

विज्ञापन


गीतिका ने कहा है कि वह कपूर की हरकत से डर गई थीं और मानसिक रूप से बहुत परेशान थीं। उनका कहना है कि वह कुछ सबूत जुटा रही हैं और उसके बाद पुलिस में शिकायत जरूर करेंगी।
विज्ञापन


गीतिका ने मीडिया से कहा है कि सुभाष कपूर ने मई 2012 में उनके साथ उनके घर में गलत हरकत की थी।

पत्रकारिता के दिनों से थी जान-पहचान

actress geetika uploaded molestation video

गीतिका के अनुसार सुभाष को तब से जानती थीं जब से एक टीवी चैनल के लिए पत्रकारिता करती थीं। उन दिनों कपूर भी पत्रकार थे। यह पूछने पर पर कि जब उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ तभी पुलिस में शिकायत क्यों नहीं की, गीतिका का कहना है कि सुभाष और उनकी पत्नी डिंपल के साथ घर जैसा संबंध था।

जिन दिनों सुभाष कपूर ने गीतिका के साथ गलत हरकत की, डिंपल अमेरिका में थीं। तब गीतिका ने डिंपल को पूरी घटना फोन पर बता दी थी

तब सुभाष से मिलाने वाले दोस्त दानिश रजा ने गीतिका से कहा था कि उनके पास कोई सबूत नहीं हैं, अत: केस नहीं बनेगा।

सुभाष ने कहा था, 'बात मत बढ़ाओ'

actress geetika uploaded molestation video

गीतिका का कहना है कि सुभाष ने भी उनसे कई बार कहा कि जो हो गया उसे जाने दें क्योंकि बात बढ़ाएंगी तो उनकी (सुभाष कपूर) जिंदगी खराब हो जाएगी।

इसी तरह डिंपल ने गीतिका से कहा था कि इस घटना के बाद उनका वैवाहिक जीवन खत्म हो गया है, लेकिन बाद में गीतिका ने पाया कि यह सब कहने की बातें थीं। गीतिका ने बताया कि उन्होंने खुद इस घटना के बाद हुई सुभाष से पहली मुलाकात को वीडियो बनाया था।

तरुण तेजपाल कांड सामने आने पर गीतिका के बॉयफ्रेंड ने सुभाष कपूर के खिलाफ ट्वीट किया था तब डिंपल ने गीतिका से कहा था कि यह टिप्पणी हटाई जाए। गीतिका के अनुसार इसके बाद उन्हें लगा कि पूरे मामले में उन्हें छला गया है और उन्होंने सुभाष कपूर-डिंपल के साथ मुलाकात रख कर पूरा घटनाक्रम अपने आईफोन पर रिकॉर्ड किया, जिसे यूट्यूब पर अपलोड किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed