फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Actor Nawazuddin Siddiqui was accused of molesting woman

अभिनेता नवाजुद्दीन पर महिला से बदसलूकी का आरोप

Mon, 18 Jan 2016 01:20 PM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
Actor Nawazuddin Siddiqui was accused of molesting woman

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ एक महिला ने मारपीट तथा दुर्व्यवहार का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि दोनों के बीच हाउसिंग सोसाइटी में पार्किंग की जगह को लेकर विवाद हुआ था। यह महिला सिद्दीकी की ही हाउसिंग सोसाइटी में रहती है।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर वर्सोवा थाने में आईपीसी की धारा 354 के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार अभिनेता और महिला के बीच रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे विवाद हुआ। बहस के बीच अभिनेता ने महिला को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि कार पार्किंग की जगह को लेकर पिछले कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा है। शनिवार को सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सिद्दीकी को पत्र लिखकर दोपहिया वाहनों के लिए आरक्षित जगह पर कार नहीं खड़ी करने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्दीकी की पत्नी ने भी दर्ज की शिकायत

Actor Nawazuddin Siddiqui was accused of molesting woman

इस मामले में सिद्दीकी से बात नहीं हो सकी लेकिन उनके मैनेजर अनूप पांडेय ने आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि यह एक झूठा मामला है। बिना किसी जांच के केस लिख लिया गया।

यह सोसाइटी से जुड़ा मामला है, जो लंबे समय से चल रहा है। दोनों के बीच बहस हुई थी लेकिन हाथापाई की बात झूठी है।

वहीं नवाजुद्दीन की पत्नी ने भी इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट आने बाद ही यह पूरा विवाद साफ हो पाएंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed