फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Activist Sunitha Krishnan's car attacked after she shamed rapists by posting their videos online

'बलात्कारियों' को एक्सपोज करने पर हमला

Fri, 06 Feb 2015 09:59 PM IST
Updated Fri, 06 Feb 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
Activist Sunitha Krishnan's car attacked after she shamed rapists by posting their videos online

रेप आरोपियों के खिलाफ ऑनलाइन अभियान चलाने एक्टिविस्ट सुनीता कृष्णन की कार पर कुछ शरारती तत्वों ने हैदराबाद में हमला कर दिया। इस हमले में सुनीता कृष्णन की कार की खिड़की भी टूट गई।

विज्ञापन


सुनीता कृष्णन ने बताया कि गुरूवार को इन आरोपियों के खिलाफ ऑनलाइन अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान के तहत इस रेप आरोपियों की पहचान करने को लेकर लोगों से मदद मांगी थी। इसके बाद ही कुछ आदमियों ने पत्थरों से कार पर हमला कर दिया और कार की खिड़की तोड़ डाली।
विज्ञापन


सुनीता ने रेप आरोपियों के खिलाफ ऑनलाइन अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत सुनीता कृष्णन ने ऑनलाइन वीडयो के आधार पर आरोपी लोगों को पकड़ने के लिए लोगों की मदद मांगी थी। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा था कि आरोपी युवक महिला के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। वीडियो अपलोड करने के खिलाफ सुनीता ने इसके खिलाफ अभियान छेड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध करने पर हंस रहे थे आरोपी

Activist Sunitha Krishnan's car attacked after she shamed rapists by posting their videos online

कुछ देर बाद ही सुनीता कृष्‍णन की कार पर हमला किया गया। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि तीन पुरुष अपराध करने के बाद हंस रहे हैं और मजाक उड़ा रहे हैं।

इस घटना के बाद सुनीता ने हैदराबाद पुलिस में भारतीय दंड संहिता की धारा 427 के तहत मामला दर्ज करवाया है। सुनीता ने लोगों से अपील की है कि इन दोषियों की पहचान में मदद करें। साथ ही उन्होंने लोगों से इस अभियान में जुड़ने की अपील भी की है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मेरा अभियान नहीं है। बल्कि अपराध के खिलाफ न्याय को लेकर शुरू किया गया अभियान है।

इस मामले में हैदराबाद पुलिस ने भी लोगों से सहयोग करने के लिए कहा है। हैदराबाद पुलिस की एसीपी स्वाती लाकरा ने कहा कि इस मामले की हम बहुत तेजी से जांच कर रहे हैं। लोगों से अपील करते हैं कि इस मामले में हमारी मदद करें।

सोशल मीडिया पर छिड़ा अभियान

Activist Sunitha Krishnan's car attacked after she shamed rapists by posting their videos online

सोशल मीडिया साइट पर #ShameTheRapists टैग से अभियान चलाया जा रहा है। जहां इन अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की जा रही है।

सोशल मीडिया पर इस बात पर भी उंगली उठाई जा रही है। इस वीडियो को ऑनलाइन बहुत तेजी से शेयर किया जा रहा है। इसको तत्काल प्रभाव से रोकने की जरूरत है।

अपराधियों की उंगली तक की काटने की बात सोशल मीडिया पर लोग उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर उनकी उंगली काटी जाएगी। तब उसके दर्द को वह महसूस कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed