फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Activist seeks bank loan to fight Warangal bypoll

चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी ने बैंक से मांगा 5 लाख का लोन

Tue, 27 Oct 2015 01:58 PM IST
Updated Tue, 27 Oct 2015 01:58 PM IST
विज्ञापन
Activist seeks bank loan to fight Warangal bypoll

राजनीति में बढ़ रही अराजकता को खत्म करने के लिए कई लोग अपने-अपने ढ़ंग से चुनाव लड़कर राजनीति में आना चाहते हैं। लेकिन वो उसके लिए क्या-क्या करते हैं यह बहुत ही कम लोग जातने हैं। उन्हीं में से केरल में एक निजी कंपनी कीझक्कंबलम और हैदराबाद के एक सामाजिक कार्यकर्ता के वेंकट नारायण हैं।

विज्ञापन


के वेंकट नारायण (28) ने पंचायत चुनाव लड़ने के लिए बैंक में लोन की अर्जी लगाई है। लोग पढ़ाई, मकान, जमीन, कार और कई कीमते सामान खरीदने के लिए लोन तो लेते हैं लेकिन चुनाव लड़ने के लिए लोन तो केवल वेंकट जैसे लोग ही ले सकते हैं। दरअसल, वेंकट पंचायत चुनाव लड़ना चाहते हैं लेकिन उनके पास इसके लिए पैसे नहीं है। इसके लिए उन्होंने नजदीक के केनरा बैंक में अर्जी दाखिल कर पांच लाख रुपये के लोन की मांग की, जिसे वह अपने नामांकन, प्रचार और अन्य जरूरी चीजों पर खर्च कर सकें।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक वेंकट निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ना चाहते हैं। वेंकट ने 2014 के विधानसभा चुनाव में भी हिस्सा लिया था लेकिन वह असफल रहे। वेंकट ने इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा है कि वह संसद में एक ऐसा बिल पारित करवाएं जिससे की कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़ने के लिए लोन ले सके।

चुनाव के लिए बैंक से लोन

Activist seeks bank loan to fight Warangal bypoll

वहीं दूसरी ओर केरल की कीझक्कंबलम कंपनी आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर अपने उम्मीदवारों को खड़ा कर रही है। कंपनी इन उम्मीदवारों को अपने कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी पहल के बैनर तले चुनावी मैदान में उतार रही है। अन्ना-किटेक्स ग्रुप ऑफ कंपनीज ने अप्रैल 2013 में ट्वंटी20 कीझक्कंबलम की स्थापना की थी। कंपनी इस पंचायत को वर्ष 2020 तक देश की सबसे बेहतरीन पंचायत बनाने के तहत अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार रही है।

कंपनी के उम्मीदवारों से मुख्यधारा के राजनीतिक दलों कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ और माकपा नेतृत्व वाले एलडीएफ को कड़ी चुनौती मिल रही है। कीझक्कंबलम पंचायत में अगले माह वोट डाले जाएंगे। ट्वंटी20 कीझक्कंबलम का कहना है कि यदि लोग अपने प्रतिनिधि के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं होंगे तो उनके पास राइट टू रिकॉल का भी अधिकार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed