फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   action against them who write their post name on the number plate

गाड़ियों पर पदनाम लिखने वालों पर अब होगी कार्रवाई

Wed, 24 Feb 2016 09:18 AM IST
Updated Wed, 24 Feb 2016 09:18 AM IST
विज्ञापन
action against them who write their post name on the number plate

वाहनों के नंबर प्लेट किसी संस्था, विभाग या पद का नाम लिखकर रुआब गांठना अब महंगा पड़ सकता है। हाईकोर्ट ने परिवहन विभाग को ऐसे मामले में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


सभी संभागीय परिवहन अधिकारियों से कहा है कि वह अभियान चलाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें जो वाहनों पर गैरकानूनी तरीके से पद नाम लिखकर चल रहे हैं।

अग्निवेश की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायमूर्ति डा. डीवाई चंद्रचूड और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की खंडपीठ ने सचिव परिवहन से कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी है।

विज्ञापन

गैरकानूनी है ऐसा करना

action against them who write their post name on the number plate

याचिका में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से संबंधित नियम का कड़ाई से पालन करने की मांग की गई है। कहा गया है कि तमाम लोग अपने वाहनों पर पुलिस, प्रशासन, न्याय विभाग, न्यायाधीश, प्रेस, एडवोकेट या हाईकोर्ट लिखवाकर चल रहे हैं।

यह गैरकानूनी है और इसकी इजाजत नहीं होनी चाहिए। कोर्ट ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में लागू कानून का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed