{"_id":"8bbc58bbc965e1b04c41607067a90730","slug":"action-against-allahbad-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया को बीमार मइया बताने पर कार्रवाई","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सोनिया को बीमार मइया बताने पर कार्रवाई
एजेंसी दिल्ली
Updated Wed, 16 Oct 2013 08:17 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बीमार बताकर प्रियंका गांधी वढेरा को चुनाव लडने का न्यौता देने वाली इलाहाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव हसीब अहमद को निष्कासित किया जायेगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इस विषय पर अहमद और सदस्य श्रीशचंद दुबे को कल एक कारण बताओं नोटिस जारी किया था।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि इस संबंध में इलाहाबाद की शहर कांग्रेस कमेटी गुरुवार को बैठक करके हसीब अहमद को निष्कासन की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनो इलाहाबाद कमेटी की ओर से प्रियंका को जिले की फूलपुर संसदीय सीट से आगामी लोकसभा चुनाव लडने की पेशकश की गयी थी।
शहर में लगाये गये पोस्टर में श्रीमती सोनिया गांधी को बीमार और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को काम के बोझ से व्यस्त दर्शाया गया था।