{"_id":"7ce6c528-5c8c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"acp-vasant-dhoble-transferred-after-vendor-dies-during-antihawking-drive","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के हाकी वाले एसीपी वसंत ढोबले का तबादला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुंबई के हाकी वाले एसीपी वसंत ढोबले का तबादला
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 12 Jan 2013 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक फेरीवाले की मौत को लेकर मुंबई के सिंघम कहे जाने वाले एसीपी वसंत ढोबले का तबादला कर दिया गया है। मौत का आरोप एसीपी वसंत ढोबले पर लगा है। व्यापारी की मौत पर लोगों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
दरअसल मुंबई के सांताक्रूज इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान फेरीवालों में भगदड़ मच गई और इसी भगदड़ में एक फेरीवाले मदन जायसवाल की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
हत्या का मामला दर्ज करने की मांग
ठेलेवालों का आरोप है कि ढोबले ने मदन को डंडे से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई। इस पूरे मामले की जांच अब स्टेट सीआईडी को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
मौत से भड़के स्थानीय व्यापारियों ने वाकोला पुलिस स्टेशन का घेराव कर दिया और ढोबले के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। लोगों के इस गुस्से में स्थानीय नेता भी शामिल हो गए। लोगों के आक्रोश को देखते हुए महाराष्ट्र के गृहमंत्री को 24 घंटे के भीतर ढोबले का तबादला करना पड़ा है।
काफी विवादों में रहे हैं ढोबले
मुंबई के पबों और डांसबारों पर छापेमारी को लेकर एसीपी ढोबले पहले भी काफी विवादों में रहे थे। सड़क पर हॉकी स्टिक लेकर गश्त लगाने के लिए मशहूर एसीपी वसंत ढोबले पर इस बार संगीन आरोप लगा है। मामले की गंभीरता इसी बात से आंकी जा सकती है कि रातों-रात एसीपी ढोबले का तबादला कर दिया गया।
मुंबई की नाइट पार्टियों पर लगाम कसने वाले एसीपी वसंत ढोबले को सोशल सर्विस ब्रांच से हटाकर वाकोला का एसीपी बनाया गया था। उन्हें बस दो थानों का जिम्मा दिया गया था लेकिन इस हद में रहने के बावजूद उनकी इतनी दहशत थी कि फेरीवाले और देर रात को दुकान चलाने वाले लोग काफी परेशान थे।