फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   acn nambiar was soviet spy

सोवियत जासूस थे नेहरू-बोस के ये खास मित्र

Sun, 26 Oct 2014 08:14 AM IST
एजेंसी/लंदन
एजेंसी/लंदन Updated Sun, 26 Oct 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
acn nambiar was soviet spy

कभी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के सहयोगी और पं जवाहरलाल नेहरू के पुराने मित्र रहे भारत के पूर्व राजदूत एसीएन नांबियार तत्कालीन सोवियत संघ के जासूस थे। यह दावा किया गया है ब्रिटिश दस्तावेजों में। हालांकि, शुक्रवार को जारी किए इन दस्तावेजों से एक नया विवाद भी पैदा हो गया है।

विज्ञापन


तीस साल की समयसीमा पूरी होने के बाद जारी किए गए इन दस्तावेजों में बताया गया है कि नांबियार 1924 में बर्लिन में एक पत्रकार के रूप में गए थे और उन्होंने वहां पर भारतीय कम्युनिस्ट ग्रुप के साथ काम किया था। यही नहीं 1929 में उन्होंने सोवियत मेहमान के रूप में मॉस्को की भी यात्रा की थी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अभिलेखागार में 30 साल के शासन काल के अधीन गैर वर्गीकृत दस्तावेजों के मुताबिक दूसरा विश्वयुद्ध छिड़ जाने के बाद नांबियार को जर्मनी से निष्कासित कर दिया गया था, हालांकि बाद में बोस के डिप्टी के रूप में उन्हें बर्लिन वापसी की इजाजत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताजी के जापान चले जाने के बाद नांबियार ने जर्मनी द्वारा समर्थित नेता के रूप में भारत के आजादी आंदोलन में भाग लिया। वह भारतीय कैदियों से बने भारतीय लश्कर से भी जुड़े रहे।

जून, 1945 में नांबियार ऑस्ट्रिया में गिरफ्तार भी हुए थे और उनसे नाजियों के सहयोगी के रूप में पूछताछ हुई थी। 1959 में एक भगोड़े से मिली सूचना के मुताबिक, नांबियार ने 1920 के दशक में सोवियत आर्मी के खुफिया एजेंट के रूप में काम किया।

इन दस्तावेजों में नांबियार द्वारा बोस को लिखे वे पत्र भी शामिल हैं, जो जर्मन पनडुब्बी यू-बोट 234 से बरामद किए गए थे। इन खतों को द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जब्त कर लिया गया था।


संवाददाता भी थे नांबियार
नांबियार ने स्विट्जरलैंड के बर्न में भारतीय दूतावास में काउंसलर, स्कैंडिनेविया और पश्चिमी जर्मनी में भारतीय राजदूत और बाद में हिंदुस्तान टाइम्स के यूरोप के संवाददाता के रूप में भी काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed