{"_id":"053016d10bfed5fff3101fa0dffc4ef3","slug":"acid-thrown-on-woman-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा छीनने का विरोध करने पर फेंका तेजाब","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बेटा छीनने का विरोध करने पर फेंका तेजाब
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 02 Nov 2014 08:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में महात्मा कॉलोनी के गेट पर दो युवकों ने महिला से उसके ढाई साल के बेटे को छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला पर तेजाब फेंक दिया, जिससे उसका एक हाथ और कपड़े झुलस गए।
विज्ञापन
परिजन झुलसी महिला को शहर कोतवाली ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। पीड़िता ने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
मोहल्ला लद्दावाला निवासी सखावत की बेटी शाइस्ता की शादी करीब चार साल पूर्व पुरकाजी के गांव तुगलकपुर कम्हेड़ा निवासी से हुई थी। दोनों के ढाई साल का बेटा उवैश भी है।
विज्ञापन
पति से अनबन के चलते शाइस्ता करीब दो साल से बेटे के साथ मायके में ही रह रही थी। आरोप है कि शनिवार दोपहर एक युवक शाइस्ता को देवर द्वारा बुलाने की बात कहकर शाहबुद्दीनपुर रोड स्थित महात्मा कॉलोनी के गेट पर ले गया।
विज्ञापन
वहां पहले से खड़े उसके देवर और ननदोई ने महिला से बेटे उवैश को छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट करते हुए एक युवक ने जेब से शीशी निकालकर शाइस्ता के ऊपर तेजाब फेंक दिया। जिसमें शाइस्ता का एक हाथ झुलस गया और कपड़े भी जल गए।
शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन झुलसी शाइस्ता को लेकर शहर कोतवाली पहुंचे, जहां से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पीड़िता ने अपने देवर और ननदोई के खिलाफ घटना की तहरीर दी है।