फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   acid attack on lover

बर्थडे पर प्रेमिका ने प्रेमी को दिया तेजाब का तोहफा

Tue, 12 Jan 2016 10:42 AM IST
Updated Tue, 12 Jan 2016 10:42 AM IST
विज्ञापन
acid attack on lover

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंडावर थाने के गांव इनामपुरा में एक युवती ने अपने बर्थडे पर प्रेमी को घर बुलाकर उसके ऊपर तेजाब उड़ेल दिया। प्रेमी शादी करने का वादा करके मुकर गया था और उसका दूसरी जगह उसका रिश्ता हो गया था।

विज्ञापन


इससे नाराज प्रेमिका ने वारदात को अंजाम दिया। गंभीर रूप से झुलसे प्रेमी को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव गजरौला शिव निवासी सूरज का मंडावर क्षेत्र निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सूरज बिजनौर के वर्धमान कॉलेज से बीकॉम और प्रेमिका बीए कर रही थी। सूरज प्रेमिका के घर भी आता-जाता था।
विज्ञापन


यह बात गांव में भी किसी से छिपी नहीं थी। सूरज हरिद्वार में नौकरी कर रहा था। पुलिस और ग्रामीणों के मुताबिक सूरज की शादी कहीं और तय हो गई। इसका पता चलने पर प्रेमिका उससे नाराज थी। रविवार को अपनी बर्थडे पार्टी में प्रेमिका ने सूरज को भी बुलाया था।

सीने पर डाला था तेजाब

acid attack on lover

सूरज अपने साथी अर्जुन के साथ बाइक से प्रेमिका के घर पहुंचा। खाना खाने के बाद सूरज अर्जुन के साथ प्रेमिका को गिफ्ट देकर लौट रहा था। बाइक पर सवार होने के दौरान प्रेमिका ने सूरज को वापस घर में बुलाया और उस पर तेजाब उड़ेल दिया।

गंभीर रूप से झुलसे सूरज को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। सूरज के चेहरे पर दाईं ओर और सीने पर तेजाब पड़ा है। सूरज अब युवती से केवल अपनी दोस्ती बता रहा है। सूरज के पिता महेंद्र की ओर से उसकी प्रेमिका के खिलाफ घटना की मंडावर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

प्रेमिका ने तेजाब सूरज के सीने पर डाला था। तेजाब की छींटे ही सूरज के चेहरे पर गई। सर्दी की वजह से ज्यादा कपड़े पहनने के कारण तेजाब ने पहले कपड़ों को काटा और फिर सीने को झुलसाया। अगर उसने ज्यादा कपड़े न पहने होते तो मामला गंभीर हो सकता था। एसओ बीरेश कुमार के मुताबिक दोनों की दो ढाई साल से जान पहचान थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed