{"_id":"6832d086-b358-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"acid-attack-on-girl-at-mumbai-train-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: बांद्रा स्टेशन पर युवती पर तेजाब फेंका","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मुंबई: बांद्रा स्टेशन पर युवती पर तेजाब फेंका
मुंबई/एजेंसी
Updated Fri, 03 May 2013 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांद्रा रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को 25 वर्षीय युवती के चेहरे पर एक अज्ञात शख्स ने तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन
इससे पीड़ित लड़की की एक आंख की रोशनी चली गई जबकि उसका चेहरा बुरी तरह क्षतविक्षत हो गया है।
पीड़ित युवती प्रीती राठी अपने पिता अमर सिंह, चाचा विनोद कुमार दहिया और चाची सुनीता के साथ सुबह करीब 8 बजे गरीब रथ ट्रेन से दिल्ली से बांद्रा स्टेशन पहुंची थी।
इसी दौरान एक अज्ञात युवक ने उस पर तेजाब फेंक दिया। आरोपी युवक ने अपने चेहरे पर रुमाल बांधा हुआ था, इसके चलते किसी ने उसका चेहरा नहीं देख पाया।
बांद्रा रेलवे पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रीती आर्मी मेडिकल कॉलेज आईएनएस अश्विनी हॉस्पिटल में नर्सिंग लेफ्टिनेंट की पोस्ट ज्वाइन करने के लिए दिल्ली से मुंबई आई थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जैसे ही ये लोग ट्रेन से उतरे, आरोपी युवक उनके पीछे चलने लगा। इसी बीच उसने प्रीती के कंधे को थपथपाया, इसके बाद जैसे ही प्रीती ने पीछे मुड़कर देखा, आरोपी युवक ने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन
तेजाब के हमले से युवती का चेहरा बुरी तरह झुलस गया जबकि उसके हाथों पर भी गहरे जख्म हो गए। हमले में प्रीती की चाची भी जख्मी हो गईं, दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने प्रीती के परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्ध युवक का स्केच तैयार किया है, जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान चलाया जाएगा।