फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Acid attack on asaram's case witness

आसाराम के खिलाफ बयान देने वाले पर तेजाब से हमला

Sun, 16 Mar 2014 08:36 PM IST
Updated Sun, 16 Mar 2014 08:36 PM IST
विज्ञापन
Acid attack on asaram's case witness

आसाराम के खिलाफ बलात्कार के मामले में गवाह रहे एक शख्स पर रविवार को दो अज्ञात लोगों ने तेजाब से हमला किया। आसाराम और उसके बेटे के खिलाफ बलात्कार के मामले के गवाहों पर तेजाब से हमला करने का यह तीसरा मामला है।

विज्ञापन


डीसीपी शोभा भुतड़ा ने बताया कि आसाराम के खिलाफ  दर्ज बलात्कार के मामले के गवाह रहे एक शख्स पर रविवार को वेसू इलाके में हमला किया  गया। हमले के शिकार शख्स की पहचान दिनेश भावचंदानी के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


उसने मामले में आसाराम के खिलाफ बयान दिया था।

तीसरा तेजाबी हमला था

Acid attack on asaram's case witness

हमला उस समय हुआ जब भावचंदानी वेसू रॉयल रेजिडेंसी की ओर जा रहे थे। लेकिन दूसरी ओर से आ रही मोटर साइकिल पर सवार दो लोगों ने उन्हें कब्जे में ले लिया और उन पर तेजाब फेंक दिया। भावचंदानी को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

लात्कार के मामले में आसाराम और उसके बेटे के खिलाफ गवाही देने वालों के खिलाफ यह तीसरा तेजाबी हमला था।

गवाहों को सुरक्षा देने के सवाल पर पूछने पर डीसीपी ने कहा कि ज्यादातर गवाहों को पुलिस सुरक्षा दी गई है। लेकिन हमले के शिकार तीनों गवाहों ने सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया था।

बलात्कार के हैं आरोप

Acid attack on asaram's case witness

गौरतलब है कि सूरत की एक महिला ने आरोप लगाया था कि 1997 से 2006 के बीच आसाराम ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया था। उस दौरान उसे अहमदाबाद के बाहरी इलाके के एक आश्रम में रखा गया था।

उसकी छोटी बहन ने भी आसाराम के बेटे नारायण साई पर ऐसे ही आरोप लगाए थे। बहत्तर साल का आसाराम अपने आश्रम की एक नाबालिग ल़ड़की से बलात्कार के आरोप में पिछले साल सितंबर से जोधपुर जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed