फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   accused of corruption on Maharashtra education minister

महाराष्ट्र: एक और मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप, बचाव में सरकार

Wed, 01 Jul 2015 10:59 AM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 10:59 AM IST
विज्ञापन
accused of corruption on Maharashtra education minister

महाराष्ट्र में भाजपा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी और महिला व बाल कल्याण मंत्री पंकजा मुंडे के बाद अब राज्य के शिक्षामंत्री विनोद तावड़े पर भी उसी तरह का आरोप लगा है। सरकार की फजीहत होते देख वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार और सहकारिता मंत्री चंद्रकांत पाटिल को मोर्चा संभालना पड़ा।

विज्ञापन


मुनगंटीवार ने तो यहां तक कह दिया कि जो अनियमितता हुई ही नहीं, मीडिया उसे उछालकर राई का पहाड़ बनाने की कोशिश कर रही है। तावड़े पर आरोप है कि उन्होंने बिना निविदा के ही राज्य के 62 हजार 105 प्राथमिक विद्यालयों में 191 करोड़ रुपये के अग्निशमक यंत्र की खरीद का ठेका मंजूर कर दिया।
विज्ञापन


11 फरवरी को मुंबई से सटे रिलायबल फायर इंजीनियर्स को हर स्कूल में तीन यंत्र लगाने का ठेका दे दिया गया। जब वित्त विभाग ने इस ठेके की जांच का आदेश दिया, तब तावड़े ने इस पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव में आए सरकार के मंत्री

accused of corruption on Maharashtra education minister

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अमेरिका में हैं। इसलिए शिक्षामंत्री के साथ वरिष्ठ मंत्री मुनगंटीवार और पाटिल ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर इन आरोपों पर सफाई पेश की। उन्होंने बताया कि निर्णय प्रक्रिया में कोई अनियमितता नहीं हुई है। वित्त विभाग की आपत्ति के बाद मार्च में ही इस प्रस्ताव को रोक दिया गया था।

मुनगंटीवार ने कहा कि सरकार के खिलाफ निराधार आरोपों की शृंखला शुरू की गई है। हर चीज की खरीद निविदा के जरिए संभव नहीं है। इसलिए रेट कांट्रैक्ट दिया जाता है और यह प्रक्रिया 1990 से चल रही है। उन्होंने बताया कि अग्निशमक यंत्र खरीद में ठेकेदार को अभी तक एक रुपये नहीं दिया गया है।

चिक्की घोटाले में पंकजा का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार का पैसा था, जिसे खर्च करना जरूरी था। वहीं, पाटिल ने कहा कि पृथ्वीराज चव्हाण की सरकार ने पिछले साल इसी दर करार के तहत 27 हजार अग्निशमक यंत्र खरीदे थे लेकिन तब किसी ने आरोप नहीं लगाया।

तावड़े के बचाव में शिवसेना

accused of corruption on Maharashtra education minister

शिवसेना ने भी तावड़े का बचाव किया है। दक्षिण मुंबई के शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि शिक्षामंत्री पर आरोप के सबूत कहां हैं। सबूत के बिना किसी को बदनाम करना ठीक नहीं।

तावड़े के खिलाफ थाने में शिकायत
शिक्षामंत्री विनोद तावड़े पर फर्जी डिग्री का भी आरोप है। तावड़े बोरिवली से विधायक हैं। मंगलवार को मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम ने बोरिवली पुलिस थाने में तावड़े के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। निरूपम ने कहा कि जनप्रतिनिधित्व एक्ट के तहत मामला दर्ज होने तक वे शांत नहीं बैठेंगे।

लंदन से लौटीं पंकजा, एयरपोर्ट पर किया शक्ति प्रदर्शन

accused of corruption on Maharashtra education minister

पंकजा मुंडे मंगलवार को लंदन से लौट आईं और आते ही मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शक्ति प्रदर्शन किया। शक्ति प्रदर्शन के बहाने उन्होंने एक तरह से विपक्ष और पार्टी में अंदरखाने के विरोधियों को यह संदेश देने का प्रयास किया कि वह वह किसी कीमत पर झुकेंगी नहीं।

उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर लगे आरोप सरकार को बदनाम करने की साजिश हैं। वह किसी भी एजेंसी से मामले की जांच के लिए तैयार हैं। इस बीच प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने चिक्की घोटाले से संबंधित सारे दस्तावेज एंटी करप्शन ब्यूरो को सौंप दिए हैं।

वहीं, पुणे के एक सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत पाटिल ने चिक्की घोटाले को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिस पर अगले सप्ताह सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed