फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Accused former MP minister Laxmikant Sharma released on bail

व्यापम घोटाले के आरोपी लक्ष्मीकांत शर्मा जमानत पर छूटे

Sun, 20 Dec 2015 01:14 PM IST
Updated Sun, 20 Dec 2015 01:14 PM IST
विज्ञापन
Accused former MP minister Laxmikant Sharma released on bail

व्यापम घोटाले के आरोपी और मध्य प्रदेश के पूर्व उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को रविवार को जमानत पर रिहा कर दिया गया। शर्मा करीब 18 महीनों से जेल की सजा काट रहे थे।

विज्ञापन


शर्मा को भोपाल केंद्रीय कारागाह से शनिवार को ही रिहा करना था लेकिन सामान्य प्रक्रियाओं में हुई देरी की वजह से उन्हें एक दिन और जेल में रहना पड़ा। जेल से छूटने के बाद शर्मा ने कहा, 'भगवान की कृपा है कि मैं 18 महीने तक एक सामान्य कैदी के रूप में जेल में रह पाया। जांच एजेंसी और न्यायालय पर विश्वास। संकट की घड़ी में प्रदेस के लोगों ने मेरा हौसला अफजाई किया है।'
विज्ञापन


मध्य प्रदेश सरकार में उच्च पद पर रहते हुए व्यावसायिक भर्ती परीक्षाओं में धांधली के आरोप में शर्मा को पिछले साल के जून महीने में जेल भेजा गया था। उनके खिलाफ सात मामलों के तहत केस दर्ज किया गया था जिसमें से छह मामलों में उन्हें पहले ही जमानत मिल चुकी थी। लेकिन अंतिम मालमे में जमानत लेने में उन्हें काफी वक्त लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई कर रही है जांच

Accused former MP minister Laxmikant Sharma released on bail

व्यावसायिक परीक्षा चयन बोर्ड में बड़े पैमाने पर हुई हेराफेरी और इससे जुटे लोगों की लगातार हो रही मौत की वजह से यह मामला चर्चा में आया था। इस घोटाले को लेकर मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान को कटघरे में खड़ा किया गया। घोटाले की लपटों से शिवराज सिंह चौहान भी खुद को नहीं बचा पाए जिसकी वजह से उन्हें सुप्रीम कोर्ट से सीबीआई जांच कराने की मांग की थी।

इस घोटाले को विपक्षी पार्टियों ने महाघोटाले का नाम दिया जिसकी जांच इस वक्त सीबीआई कर रही है। इससे पहले हाईकोर्ट के अधीन गठित एसआईटी इस मामले की जांच कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed