{"_id":"4f937c8e-1c12-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"accused-absconding-in-gang-rape-of-a-minor-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में नाबालिग से गैंग रेप, आरोपी फरार ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
लखनऊ में नाबालिग से गैंग रेप, आरोपी फरार
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 22 Oct 2012 12:02 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार अरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शहर के अकरडिया खेडा़ इलाके में रविवार रात को जितेंद्र, मदन और प्रमोद नामक तीन युवकों ने 14 साल की लड़की के साथ गैंग रेप किया। घटना के बाद से तीनों युवक फरार हैं। पीड़ित लड़की के परिजनों ने सोमवार को तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन