फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Accidental death of a child, people blew 3 Buses.

हादसे में बच्चे की मौत, लोगों ने फूंक दीं 3 बसें

Wed, 23 Dec 2015 07:39 AM IST
Updated Wed, 23 Dec 2015 07:39 AM IST
विज्ञापन
Accidental death of a child, people blew 3 Buses.

खोराबार के रामनगर कड़जहां में मंगलवार की सुबह बस से कुचलकर बच्चे की मौत के बाद लोग इस कदर नाराज हो गए कि उन्होंने रोडवेज की तीन अनुबंधित बसें फूंक दीं।

विज्ञापन


गोरखपुर-देवरिया राजमार्ग पर जाम लगा दिया। यही नहीं, आग बुझाने आई फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर भी उन्होंने पथराव किया। फोर्स के साथ पहुंचे एसओ ने लाठीचार्ज कर आधे घंटे बाद ग्रामीणों को सड़क से हटाने के साथ ही बच्चे का शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


झंगहा, गहिरा पांडेय टोला निवासी रमन पांडेय ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। वह मोहद्दीपुर में किराए पर कमरा लेकर पत्नी सुमन, कक्षा चार में पढ़ने वाली बेटी श्रेया (12) और कक्षा तीन में पढ़ने वाले बेटे रौनक (8) के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की रात वह पत्नी और बच्चों के साथ गांव गए थे। मंगलवार की सुबह नौ बजे बाइक से श्रेया और रौनक को लेकर वह रामनगर कड़जहां में रहने वाले एक परिचित से मिलने पहुंचे। 11:30 बजे बच्चों को लेकर वह रामनगर-कड़जहां से मोतीराम अड्डा चौराहे की ओर आ रहे थे।

पुलिस ने लाठीचार्ज कर हटाया

Accidental death of a child, people blew 3 Buses.

इसी बीच जीडी गोयनका स्कूल के सामने गोरखपुर की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद रमन और श्रेया बाएं पटरी पर और रौनक सड़क पर गिर गया। इसी दौरान सिर पर बस का पहिया चढ़ने से रौनक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद बस लेकर भाग रहे चालक को रास्ते से गुजर रहे सीओ चौरीचौरा ने पीछा कर पकड़ लिया। चौरीचौरा के देवरिया, रुद्रपुर के दहिला गांव निवासी चालक सतीश सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस ने बस कब्जे में ले ली।

उधर, हादसे से गुस्साए लोगों ने रास्ते से गुजर रहीं रोडवेज की तीन अनुबंधित बसों को रोकने के बाद यात्रियों को नीचे उतारकर न सिर्फ उसमें आग लगा दी बल्कि मौके पर चक्काजाम भी कर दिया। नाराज लोगों ने आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर भी पथराव किया।

हालात बेकाबू होने पर मौके पर मौजूद एसओ खोराबार, एसओ चौरीचौरा, एसओ झंगहा ने लाठीचार्ज कर ग्रामीणों को सड़क से हटाया। दोपहर एक बजे जली बसों को सड़क से हटाकर पुलिस ने गोरखपुर-देवरिया राजमार्ग पर आवागमन चालू कराया।

मौके पर क्यूआरटी, कोतवाली, कैंट थाना प्रभारी के साथ पहुंचे एसपी (सिटी) हेमंत कुटियाल ने परिवार के लोगों को सांत्वना देने के साथ ही बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed