फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   accident in shahjahanpur

ट्रक ने ऑटो को रौंदा, सात की मौत

Mon, 03 Nov 2014 09:14 PM IST
Updated Mon, 03 Nov 2014 09:14 PM IST
विज्ञापन
accident in shahjahanpur

शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली

विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर गांव चकभिटारा के पास रविवार दोपहर करीब 12 बजे ओवरलोड ऑटो को ट्रक ने रौंद दिया, जिसमें चार महिलाओं और तीन पुरुषों की मौत हो गई।

हादसे में घायल छह लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें एक महिला को गंभीर हालत के मद्देनजर बरेली रेफर कर दिया गया है।

देर रात तक एक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के रसूलपर लबड़ी निवासी ट्रक चालक राशिद को हिरासत और ट्रक कब्जे में ले लिया है।

तीन यात्रियों की क्षमता वाला था ऑटो

accident in shahjahanpur

रविवार को गांव बरतारा से तीन यात्रियों की क्षमता वाला ऑटो शहर की ओर चला था। ऑटो में रोजा क्षेत्र के गांव रझौआ कलां से रामवती (60) पत्नी मदारी लाल, सुमित्रा उर्फ बिटोली (50) पत्नी गंगाराम, सुशीला (40), मैना (35) पत्नी रामपाल, इनका बेटा रंजीत (8) और गांव रझौआ खुर्द के कमलेश (30) पुत्र रामचरन सवार हुए थे।

ऑटो में ड्राइवर समेत सात सवारियां पहले से बैठी हुई थीं। जैसे ही ऑटो गांव चक भिटारा के पास पहुंचा, शाहजहांपुर से किराना का सामान लादकर सीतापुर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया।

ऑटो में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में रामवती, सुमित्रा उर्फ बिटोली, सुशीला, तिलहर के गांव गुलाम खेड़ा निवासी सोनू (25) पुत्र गयादीन, हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के गांव जाजूपाड़ा निवासी प्रकाश (36) पुत्र जयदयाल, रोजा क्षेत्र के गांव रामपुर नानकारी महेश्वरी देवी(40) पत्नी मोरपाल और 35 वर्षीय अज्ञात पुरुष की मौत हो गई।


हादसे में मैना, उनका बेटा रंजीत, हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के गांव जाजूपाड़ा निवासी ऑटो चालक देशराज (40), उनका बेटा अनुज (10), कमलेश और रझौआ खुर्द निवासी कुसुमा (40) पत्नी सूबेदार घायल हो गई। गंभीर हालत के मद्देनजर महिला को जिला अस्पताल की टीम के साथ बरेली रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed