फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   accident in bhilai steel plant

भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, 6 लोगों की मौत

Fri, 13 Jun 2014 04:50 PM IST
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल Updated Fri, 13 Jun 2014 04:50 PM IST
विज्ञापन
accident in bhilai steel plant

छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में गुरुवार को एक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। अभी छह लोग आईसीयू में भर्ती हैं। यह दुर्घटना करीब छह-सात बजे हुई।

विज्ञापन


हादसा पानी की पाइपलाइन फटने और उसके बाद कार्बन मोनोआक्साइड गैस रिसने के कारण हुआ। जिसमें करीब 20-25 लोग घायल हुए हैं, वहीं 6 लोगों की मौत हो गई। दुर्ग के आईजी प्रदीप गुप्ता ने दुर्घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन


इस हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

हादसे की चपेट में वरिष्ठ आधिकारियों के आने की आशंका

accident in bhilai steel plant

बीएसपी के जनसंपर्क अधिकारी विजय महारल ने अमर उजाला को बताया कि घटना में पांच में लोगों की मृत्यु हो गई है। छह लोगों को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अन्य 23 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनमें से तीन को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

यह कारखाना स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेल (सेल) का अग्रणी उपक्रम है। जहां स्टील रेल और फ्लैट्स बनाए जाते हैं। सूत्रों के अनुसार यह हादसा प्लांट की ब्लास्ट फरनेस में स्टील को ठंडा करने के लिए पानी पहुंचाने वाली पाईपलाइन नंबर-टू फटने के कारण हुआ। सूत्रों के मुताबिक पानी की पाईपलाइन के साथ जाने वाली कार्बन मोनो आक्साइड की पाइप लाइन से गैस रिसाव हुआ।

पानी की पाइपलाइन फटने और विषैली गैस रिसने की दोनों घटनाओं में प्रभावित होने वालों में श्रमिकों की ही संख्या ज्यादा होने की आशंका है। कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के भी घटना की चपेट में आने की आशंका जाहिर की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed