फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   accident at firework factory in tamilnadu

पटाखा फैक्टरी में आग, आठ मरे

Fri, 01 Nov 2013 09:30 PM IST
Updated Fri, 01 Nov 2013 09:30 PM IST
विज्ञापन
accident at firework factory in tamilnadu

तमिलनाडु के कुंबकोनम में एक पटाखा फैक्टरी में आग लगने से कम से कम आठ लोग मारे गए हैं जबकि पांच बुरी तरह घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


जिस समय आग लगी मजदूर फ़ैक्टरी में काम कर रहे थे। आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

इससे पहले भी पटाखा फैक्टरियों में आग लगने की घटनाएं होती रही हैं।

इस वर्ष की शुरुआत में तमिलनाडु में ही पास के मुथालिपट्टी में एक पटाखा फ़ैक्टरी की इमारत में आग लगने से 54 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 50 अन्य घायल हो गए थे।

राज्य में आग लगने की यह सबसे भयंकर दुर्घटना थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पटाखा में धमाके की आवाज़ फ़ैक्टरी से दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दे रही थी।

दुर्घटनाएं

तमिलनाडु का सिवकासी भारत में पटाखे बनाने के लिए जाना जाता है। देश में इस्तेमाल होने वाले ज़्यादातर  पटाखे यहीं बनते हैं। आमतौर पर दीवाली से पहले पटाखा से होने वाली दुर्घटनाओं में बढ़ोत्तरी होती है।
विज्ञापन


हालांकि ये पहली बार नहीं है जब तमिलनाडु की किसी पटाखा फ़ैक्टरी में आग लगी हो। सिवकासी के अलावा भी कई पटाखा फैक्ट्रियों में आग लगने और लोगों के मारे जाने की घटनाएँ पहले भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2008 में राजस्थान के भरतपुर में पटाखा फ़ैक्टरी में धमाका हुआ था और कम से कम 26 लोग मारे गए थे।

2008 में ही उड़ीसा में भी पटाखा बनाने वाले एक कारखाने में धमाका हुआ था जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed