फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ACB raids on former minister chhagan bhujbal's 17 targets

छगन भुजबल के 17 ठिकानों पर छापे, अरबों की संपत्ति उजागर

Tue, 16 Jun 2015 10:40 PM IST
Updated Tue, 16 Jun 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
ACB raids on former minister chhagan bhujbal's 17 targets

नई दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन सहित अन्य घोटाले में एफआईआर दर्ज करने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने महाराष्ट्र में एनसीपी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री छगन भुजबल के 17 ठिकानों पर एक साथ छापे मारी की।

विज्ञापन


इस छापेमारी में भुजबल परिवार की अरबों की संपत्ति उजागर हुई है। एसीबी के करीब 70 अधिकारियों की 15 टीम ने मुंबई, ठाणे, नासिक और पुणे और लोनावाला में एक साथ 9 से 11 के दरम्यान छापा मार कर आवश्यक दस्ताबेज जब्त किया।
विज्ञापन


इस छापेमारी से छगन भुजबल की परेशानियां बढ़ गई है जबकि उन्होंने इसे बदले की कार्रवाई बताया है। बांबे हाईकोर्ट के आदेश पर भुजबल परिवार के खिलाफ जांच कर रही एसीबी ने पिछले सप्ताह सांताक्रूज के कालीना स्थित जमीन घोटाला मामला, इसके बाद महाराष्ट्र सदन घोटाला मामले में छगन भुजबल, उनके बेटे पंकज और भतीजे समीर सहित कुल 17 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद दो दिन छापेमारी में कुल 100 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'मैंने कोई भी गलत काम नहीं किया'

ACB raids on former minister chhagan bhujbal's 17 targets

मंगलवार को भुजबल के मुंबई के वरली में सुखदा इमारत फ्लैट, चर्चगेट में माणिक महल स्थित फ्लैट सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। इसके अलावा ठाणे, नासिक और पुणे और लोनावाला में भी छापेमारी हुई। एसीबी सूत्रों का दावा है कि भुजबल परिवार के कुछ और गुमनाम प्रापर्टी पर दुबारा छापेमारी की जा सकती है।

'मैंने कोई भी गलत काम नहीं किया। कैबिनेट मंत्रियों की सब कमेटी के जरिए सभी निर्णय लिए गए हैं और हर फैसला बिजनेस के नियमों के तहत हुए हैं।'
-छगन भुजबल

'कानून अपना काम करेगी। एसीबी ने छापेमारी कर घोटाले से संबंधित दस्ताबेज जब्त किए हैं। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।'
-देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed