पहले ही दिन गोमतीनगर एसी सुपरफास्ट ट्रेन निरस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के लिए चलाई गई गोमतीनगर एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पहले ही दिन निरस्त कर दी गई।
इस ट्रेन के लिए सिर्फ 19 यात्रियों ने ही रिजर्व टिकट लिया था। स्टेशन पहुंचने के बाद यात्रियों को ट्रेन के न जाने की सूचना मिली तो वे परेशान हो गए। बाद में इन यात्रियों को लखनऊ इंटरसिटी में एक अतिरिक्त बोगी लगाकर भेजा गया।
लखनऊ के लिए लंबे अरसे से एक और ट्रेन चलाने की मांग चल रही थी। रेल प्रशासन ने सोमवार से सप्ताह में तीन दिन गोरखपुर से गोमतीनगर तक एसी सुपरफास्ट चलाने का निर्णय लिया।
इंटरसिटी से यात्रियों को भेजा गया लखनऊ
यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 5.25 बजे चलकर गोमतीनगर सुबह 9.25 बजे पहुंचनी थी। ट्रेन में एसी कोच की 12 बोगियां लगीं। सोमवार की यात्रा के लिए सिर्फ 19 यात्रियों ने ही टिकट लिया था।
यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए रेल प्रशासन ने ट्रेन को न चलाने का फैसला लिया। सुबह एनाउंस किया गया कि इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्री सुबह 6.05 बजे लखनऊ इंटरसिटी से जाएं। उनके लिए अतिरिक्त बोगी का इंतजाम किया गया है।
एनईआर के सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए ट्रेन को निरस्त किया गया। बुधवार को ट्रेन चलेगी कि नहीं, इसका निर्णय टिकट की बुकिंग के आधार पर किया जाएगा।