{"_id":"85df708567c138dcd87c104a64df830b","slug":"abvp-wins-in-du-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने फहराया डीयू में परचम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एबीवीपी ने फहराया डीयू में परचम
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 Sep 2013 03:00 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बाजी मारते हुए चार में से तीन सीटों पर कब्जा जमा लिया है।
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनावों मे एनएसयूआई को धूल चटाते हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी ने कब्जा जमा लिया है।
एबीवीपी के अमन अवाना डुसू के नए अध्यक्ष चुने गए हैं, वहीं उत्कर्ष चौधरी उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुए हैं। संयुक्त सचिव पद पर राजू रावत चुने गए हैं।
सचिव पद पर एनएसयूआई की करिश्मा ठाकुर ने जीत दर्ज की है। एबीवीपी ने चार में से तीन सीटों पर कब्जा जमाया है। वहीं एनएसयूआई एक सीट पर सिमट कर रह गई है।