फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   abvp activist protest and fired against jnu teacher

JNU प्रोफेसर के कार्यक्रम में ABVP कार्यकर्ताओं ने की गोलीबारी

Sun, 21 Feb 2016 10:10 PM IST
Updated Sun, 21 Feb 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
abvp activist protest and fired against jnu teacher

जेएनयू का मसला दिनों-दिनों उग्र आंदोलन की शक्ल अख्तियार कर रहा है। रविवार को ग्वालियर में आयोजित अम्बेडकर विचार मंच के कार्यक्रम में उस वक्त बवाल हो गया जब कार्यक्रम में जेएनयू प्रोफेसर शिरकत करने पहुंचे।

विज्ञापन


आरोप है कि एबीवीपी छात्रसंगठन के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में जबरन घुस कर प्रोफेसर का विरोध किया और हवाई फायर भी किए गए।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने प्रोफेसर का विरोध कर रहे छात्रों को बलपूर्वक खदेड़ा। आरोप है कि उपद्रवियों ने मेयर के घर पर भी पथराव किया।

विज्ञापन

एबीवीपी छात्रों ने कार्यक्रम में चलाई गोलियां

abvp activist protest and fired against jnu teacher

रविवार को ग्वालियर में अम्बेडकर विचार मंच की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि और वक्ता के तौर पर जेएनयू के प्रोफेसर शिरकत करने पहुंचे थे।

आरोप है कि एबीवीपी के कार्यकर्ता जबरन कार्यक्रम में प्रोफेसर का विरोध करने पहुंचे और इस दौरान उन्होंने हवाई फायर कर गोलियां भी चलाई। कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि उन्होंने यहां वाहनों में भी जमकर तोड़-फोड़ की।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विरोध कर रहे एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्‍थल से खदेड़ दिया। घटना के विरोध में अम्बेडकर मंच के लोगों ने पड़ाव पुल पर जाम लगा दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed