{"_id":"c2dc1b6fc1cf4fbe6a83359cac3d0ddb","slug":"abusive-words-of-bhati-will-be-used-against-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गाशक्ति मामला: भाटी का 'डंडा' बना 'आप' का हथियार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दुर्गाशक्ति मामला: भाटी का 'डंडा' बना 'आप' का हथियार
ग्रेटर नोएडा/ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2013 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) सपा नेता नरेंद्र भाटी के कहे अपशब्दों को उनके खिलाफ महिला आयोग में हथियार बनाएगी, जो उन्होंने आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के बारे में प्रयोग किए थे।
विज्ञापन
शनिवार को दिल्ली में आप की रैली होने के कारण यह मामला महिला आयोग में नहीं पहुंच सका।
अब आप की कार्यकर्ता सविता शर्मा सोमवार को उस रिकॉर्डिंग को लेकर आयोग में शिकायत करने पहुंचेंगी, जिसमें सपा नेता को दुर्गा शक्ति के खिलाफ बोलते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
सविता शर्मा ने बताया कि नरेंद्र भाटी ने जिस सभा में 41 मिनट में दुर्गा शक्ति को निलंबित कराने की बात कही थी।
उसी सभा में कहा था कि दुर्गा शक्ति 40 मिनट डंडा नहीं झेल सकीं और उन्होंने आईएएस अधिकारी को निलंबित करा दिया। सभा में दुर्गा शक्ति के खिलाफ ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया, जिसे भद्र भाषा कही नहीं जा सकती।
विज्ञापन
सविता शर्मा ने कहा कि उन्हें सभा की रिकॉर्डिंग मिल गई है। इसे महिला आयोग के समक्ष पेशकर भाटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।